Video: रिक्शा चालक की फर्राटेदार अंग्रेजी के सामने अंग्रेज भी रह गए सन्न, देखें वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो दिल्ली का बताया जा रहा है। इसमें एक रिक्शा चालक न अंग्रेज कपल को पूरी जानकारी इंग्लिश में दी। रिक्शा चालक की फर्राटेदार अंग्रेजी के सामने अंग्रेज कपल भी सन्न रह गए और उसकी पूरी बातों को ढंग से सुना

अपडेटेड Nov 04, 2024 पर 3:54 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Viral Video: वीडियो वायरल होने के बाद लोग रिक्शा चालक की खूब सराहना कर रहे हैं।

दिल्ली में एक रिक्शेवाले शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल होने के पीछे की वजह युवक की फर्राटेदार इंग्लिश है। जैसे ही इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। ये तुरंत वायरल हो गया। रिक्शावाले युवक का ये वीडियो जो भी देख रहा है, वो तारीफ करते नहीं थक रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के पीछे अंग्रेज नहीं बल्कि रिक्शेवाला खुद है। शख्स के अंग्रेजी बोलने के तरीके ने सभी को हैरान कर दिया। ऐसे में इस रिक्शावाले ने उन तमाम लोगों की सोच को बदलने का काम किया है, जो अंग्रेजी का नाम सुनते ही दूर भागते हैं।

अगर आप मानते हैं कि अंग्रेजी सीखना बड़ा ही मुश्किल काम है तो इन रिक्शावाले से प्रेरणा भी ले सकते हैं। उन्होंने बता दिया कि जब इच्छा और जुनून हो तो आदमी कुछ भी सीख सकता है। यही वजह है कि इन भैया का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और लोग उनकी खूब तारीफ भी कर रहे हैं।

सोशल मीडिया में वीडियो वायरल


रिक्शावाले का ये वीडियो पुरानी दिल्ली का बताया जा रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक रिक्शे में दो अंग्रेज बैठे हुए हैं। रिक्शेवाला आस-पास की लोकेशन के बारे में बता रहा है। यह रिक्शेवाला न सिर्फ अंग्रेजों को घुमा रहा है, बल्कि एक-एक जगह की जानकारी अंग्रेजी में बता रहा है। इतना ही नहीं जब अंग्रेज युवक को बात करते हुए देखते हैं वो खुद हैरान रह जाते हैं। रिक्शावाला जिस समय अंग्रेजों को समझा रहा था। उसी समय किसी ने वीडियो बना लिया। फिर इसे सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया गया। वीडियो के लास्ट में राहगीर रिक्शावाले से नाइस कहता है और अंग्रेज कपल से पूछता है कि आप कहां के रहने वाले हैं। अंग्रेज कपल ने इस सवाल का उत्तर देते हुए बताया कि हम यूके के रहने वाले हैं।

रिक्शा चालक की सभी ने की तारीफ

वीडियो में देखा जा सकता है कि रिक्शा चालक विदेशी टूरिस्ट को जामा मस्जिद और उसके आसपास के बाजारों के बारे में बता रहा है। वह उन्हें वहां की संकरी गलियों और बाजारों की विशेषताओं के बारे में भी समझा रहा है। रिक्शेवाले की अंग्रेजी सुनकर विदेशी टूरिस्ट भी हैरान रह गए। उन्होंने उनकी जमकर तारीफ की। जो कोभी इस इस वीडियो को देख रहा है, वो बिना तारीफ किए नहीं रुक रहा है।

किराने की दुकान में काम करने वाला शख्स बना फर्जी IPS अफसर, कर ली सगाई, फिर ऐसे खुली पोल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।