Rishabh Pant: ऋषभ पंत की चोट में अभी थोड़ा ज्यादा दर्द, लेकिन कर रहे हैं स्माइल, दिल्ली शिफ्ट करने पर DDCA के डायरेक्टर ने कही ये बात

Rishabh Pant Health Updates: DDCA के डायरेक्टर श्याम शर्मा ने कहा कि ऋषभ पंत ठीक हैं और खुश हैं। अभी हम लोग शिफ्ट नहीं कर रहे हैं, वो यहीं रहेंगे। उनको दर्द थोड़ा है, लेकिन वो स्माइल कर रहे हैं और अच्छे से बात कर रहे हैं

अपडेटेड Dec 31, 2022 पर 2:59 PM
DDCA के डायरेक्टर श्याम शर्मा ने कहा कि ऋषभ पंत ठीक हैं और खुश हैं

Rishabh Pant Health Updatesक्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कार का शुक्रवार देर रात दिल्ली-देहरादून हाइवे पर खतरनाक एक्सीडेंट (Car Accident) हो गया था। इस दौरान उनका इलाज देहरादून (Dehradun) के मैक्स अस्पताल (Max Hospital) में चल रहा है। इस बीच खबर ये आ रही है कि ऋषभ पंत को एयरलिफ्ट कर के दिल्ली लाया जा सकता है। ऋषभ के हेल्थ को लेकर BCCI और दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) लगातार नजरें बनाए हुए हैं। पंत को लेकर DDCA के डायरेक्टर श्याम शर्मा ने ये बड़ा अपडेट दिया है। BCCI सचिव जय शाह खुद इस पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, DDCA के डायरेक्टर श्याम शर्मा ने कहा कि ऋषभ पंत ठीक हैं और खुश हैं। अभी हम लोग शिफ्ट नहीं कर रहे हैं, वो यहीं रहेंगे। उनको दर्द थोड़ा है, लेकिन वो स्माइल कर रहे हैं और अच्छे से बात कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, "उन्होंने मुझे बताया कि उन्होंने अपनी कार को दुर्घटना के दौरान एक गड्ढे से बचाने की कोशिश की थी।"

DDCA की एक टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी के लिए मैक्स अस्पताल देहरादून जा रही है। इससे पहले शर्मा ने कहा था, "अगर जरूरत पड़ी, तो हम उन्हें दिल्ली शिफ्ट कर देंगे और ऐसी संभावना ज्यादा है कि हम उन्हें प्लास्टिक सर्जरी के लिए दिल्ली एयरलिफ्ट करेंगे।"


अनिल कपूर और अनुपम खेर भी पहुंचे

इससे पहले बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और अनुपम खेर ने शनिवार को देहरादून के मैक्स अस्पताल पहुंचकर क्रिकेटर ऋषभ पंत से मुलाकात की।

पंत शुक्रवार तड़के अपनी मर्सीडीज बेंज कार से देहरादून जा रहे थे, तभी दिल्ली-देहरादून मार्ग पर झपकी लगने के कारण उनकी कार सड़क पर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे उसमें आग लग गई। पंत कार का शीशा तोड़कर बाहर निकले और अपनी जान बचाई।

मैक्स अस्पताल से बाहर निकलने के बाद अनिल कपूर ने मीडिया से कहा, "पंत की स्थिति ठीक है। हम उनसे फैंस के रूप में मिले। आइए हम प्रार्थना करें कि वह जल्द ठीक हो जाएं और हम उन्हें फिर से खेलते हुए देखें।"

Rishabh Pant Car Accident: जान बची सो लाखों पाए, जानिए पूरी डिटेल

अनिल कपूर के साथ पंत से मिलने अस्पताल पहुंचे अनुपम खेर ने कहा कि उन दोनों ने युवा क्रिकेटर को खूब हंसाया। खेर ने कहा, "सब कुछ ठीक है। हम पंत, उनकी मां और रिश्तेदारों से मिले। वे सब ठीक हैं। हमने उन्हें खूब हंसाया।"

हादसे में पंत के सिर, पीठ और पैर में चोटें आई हैं। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि पंत की हालत स्थिर है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।