Rishabh Pant Health Updates: क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कार का शुक्रवार देर रात दिल्ली-देहरादून हाइवे पर खतरनाक एक्सीडेंट (Car Accident) हो गया था। इस दौरान उनका इलाज देहरादून (Dehradun) के मैक्स अस्पताल (Max Hospital) में चल रहा है। इस बीच खबर ये आ रही है कि ऋषभ पंत को एयरलिफ्ट कर के दिल्ली लाया जा सकता है। ऋषभ के हेल्थ को लेकर BCCI और दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) लगातार नजरें बनाए हुए हैं। पंत को लेकर DDCA के डायरेक्टर श्याम शर्मा ने ये बड़ा अपडेट दिया है। BCCI सचिव जय शाह खुद इस पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं।
