Get App

हरियाणा के हिसार में खौफनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकरा गई तेज रफ्तार कार, 4 दोस्तों की मौत

Hisar Road Accident: चारों युवक एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस जा रहे थे। इस दौरान अचानक उनकी कार बेकाबू हो गई और पेड़ से जा टकराई। पुलिस ने बताया कि ये दर्दनाक हादसा बुधवार देर रात हरिकोट गांव के पास हुआ। शादी वाले परिवार में भी ये खबर सुनकर मातम छा गया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Mar 06, 2025 पर 2:32 PM
हरियाणा के हिसार में खौफनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकरा गई तेज रफ्तार कार, 4 दोस्तों की मौत
Hisar Road Accident: सड़क हादसे में चार दोस्तों की मौत हो गई

Hisar Road Accident: हरियाणा के हिसार में एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। हिसार जिले में एक विवाह समारोह से लौट रहे चार दोस्तों की कार पेड़ से टकरा गई जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि हादसा बुधवार देर रात हरिकोट गांव के पास हुआ। मृतकों की पहचान अंकुश, हितेश और निखिल के रूप में हुई है। सभी हिसार के अलग-अलग गांवों के निवासी थे।

हादसे की जानकारी मिलने पर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। चारों घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

हरियाणा के अलावा पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में गुरुवार को अलग-अलग दो सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पहली दुर्घटना सुबह करीब पांच बजे उस समय हुई जब गजोल के हियाघर इलाके में नेशनल हाईवे-512 पर एक तेज रफ्तार वाहन ने ई-रिक्शा (टोटो) को टक्कर मार दी।

अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शवों को बरामद किया गया। जबकि घायल की हालत गंभीर बताए जाने पर उसे मालदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि देवताला क्षेत्र निवासी पीड़ित मछली और सब्जियों का व्यापार करते थे। उन्होंने बताया कि उनके गजोल जाते समय यह दुर्घटना हुई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें