केंद्रीय गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) ने उन खबरों को खारिज कर दिया है जिसमें दावा किया गया था कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Rohingya refugees in Delhi) में म्यांमार के रोहिंग्या शरणार्थियों को अपार्टमेंट आवंटित किए जाएंगे और उन्हें 24 घंटे पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाएगी। आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को एक ट्वीट कर कहा था कि टेंटों में रहने वाले लगभग 1,100 रोहिंग्याओं को जल्द ही बुनियादी सुविधाओं और 24 घंटे सुरक्षा से लैस फ्लैटों में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
