Russia-Ukraine War : क्राइसिस और क्रिएटिविटी लगभग एक साथ चलती हैं। सदियों से दुनिया भर में जब भी त्रासदी होती है, हमने कला को फलते-फूलते देखा है। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा टकराव (Russia and Ukraine crisis) इसका अपवाद नहीं हो सकता।
Russia-Ukraine War : क्राइसिस और क्रिएटिविटी लगभग एक साथ चलती हैं। सदियों से दुनिया भर में जब भी त्रासदी होती है, हमने कला को फलते-फूलते देखा है। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा टकराव (Russia and Ukraine crisis) इसका अपवाद नहीं हो सकता।
रूस के यूक्रेन के खिलाफ जंग के ऐलान, मिसाइल बरसाने और टैंक भेजने के साथ यूक्रेन सरकार के ऑफीशियल ट्विटर हैंडल से एक कार्टून पोस्ट किया गया है, जो दिखाता है कि नाजी लीडर एडोल्फ हिटलर (Nazi leader Adolf Hitler) खुशी में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के गाल पर हाथ फेर रहे हैं। हालांकि, यह कार्टून बिना किसी टेक्स्ट के पोस्ट किया गया है।
“यह मीम नहीं है, बल्कि मौजूदा दौर की हकीकत है”
कुछ ट्विटराती इसे एक मीम बता रहे हैं, वहीं आधिकारिक हैंडिल ने कहा, “यह मीम नहीं है, बल्कि यह मौजूदा दौर की हकीकत है।”
कई हफ्तों तक पड़ोसी यूक्रेन पर हमले की योजना से इनकार करने के बाद रूसी सेनाओं ने गुरुवार को यूक्रेन के कई शहरों की ओर मिसाइलें दाग दीं और उसकी सीमाओं के भीतर सैनिक भेज दिए।
— Ukraine / Україна (@Ukraine) February 24, 2022
यूक्रेन पर पांच क्षेत्रों से हो रहा हमला
रूस ने एक दिन पहले कई मिसाइल चलाईं, हथियारों के साथ ही हवाई हमले भी किए, वहीं यूक्रेन की इंटीरियर मिनिस्ट्री ने कहा कि राजधानी कीव को निशाना बनाया जा रहा है और उन्होंने नागरिकों से घरों में रहने का अनुरोध किया है। यूक्रेन बॉर्डर गार्ड ने कहा कि दक्षिण में क्रीमिया और उत्तर में बेलारूस सहित पांच क्षेत्रों से गोलाबारी हो रही है और रूसी सेनाएं में देश में प्रवेश कर रही हैं।
बाइडेन की रूस पर गंभीर प्रतिबंध की चेतावनी
यूरोपियन यूनियन ने कहा कि वे रूसी एसेट्स को फ्रीज कर देंगे, यूरोपियन फाइनेंशियल मार्केट में उसकी बैंकों की पहुंच को बैन कर देंगे और उसके “क्रूर हमले” के खिलाफ “क्रेमलिन” के हितों को निशाना बनाएंगे।
इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने पुतिन की “सुनियोजित युद्ध” को लेकर “गंभीर” जी7 प्रतिबंध लगाने का संकल्प लिया।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।