Get App

Russia Ukraine War : यूक्रेन ने पोस्ट किया हिटलर-पुतिन का कार्टून, कहा-‘यह मीम नहीं, बल्कि हकीकत है’

यूक्रेन सरकार के ऑफीशियल ट्विटर हैंडल से एक कार्टून पोस्ट किया गया है, जो दिखाता है कि नाजी लीडर एडोल्फ हिटलर (Nazi leader Adolf Hitler) खुशी में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के गाल पर हाथ फेर रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 25, 2022 पर 8:37 AM
Russia Ukraine War : यूक्रेन ने पोस्ट किया हिटलर-पुतिन का कार्टून, कहा-‘यह मीम नहीं, बल्कि हकीकत है’
कुछ ट्विटराती इसे एक मीम बता रहे हैं, वहीं आधिकारिक हैंडिल ने कहा-यह मीम नहीं है, बल्कि यह मौजूदा दौर की हकीकत है

Russia-Ukraine War : क्राइसिस और क्रिएटिविटी लगभग एक साथ चलती हैं। सदियों से दुनिया भर में जब भी त्रासदी होती है, हमने कला को फलते-फूलते देखा है। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा टकराव (Russia and Ukraine crisis) इसका अपवाद नहीं हो सकता।

रूस के यूक्रेन के खिलाफ जंग के ऐलान, मिसाइल बरसाने और टैंक भेजने के साथ यूक्रेन सरकार के ऑफीशियल ट्विटर हैंडल से एक कार्टून पोस्ट किया गया है, जो दिखाता है कि नाजी लीडर एडोल्फ हिटलर (Nazi leader Adolf Hitler) खुशी में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के गाल पर हाथ फेर रहे हैं। हालांकि, यह कार्टून बिना किसी टेक्स्ट के पोस्ट किया गया है।

“यह मीम नहीं है, बल्कि मौजूदा दौर की हकीकत है”

कुछ ट्विटराती इसे एक मीम बता रहे हैं, वहीं आधिकारिक हैंडिल ने कहा, “यह मीम नहीं है, बल्कि यह मौजूदा दौर की हकीकत है।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें