सलमान खान को फिर से मिली धमकी, लॉरेंस बिश्नोई ने मांगे 5 करोड़ रुपये, मुंबई पुलिस जांच में जुटी

Salman Khan Threat: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को एक बार फिर से धमकी मिली है। मैसेज करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी बताया है। इसमें कहा गया है कि इस धमकी को हल्के में ना ले। वरना सलमान खान का हाल बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा। दुश्मनी खत्म करने के लिए 5 करोड़ रुपये की मांग की गई है

अपडेटेड Oct 18, 2024 पर 9:42 AM
Story continues below Advertisement
Salman Khan Threat: सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई गैंग की काफी पुरानी दुश्मनी है। यह गैंग सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकी दे चुका है।

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की परेशानियां फिर से बढ़ने लगी हैं। बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। इधर सलमान खान को फिर से धमकी मिली है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर यह धमकी भरा मैसेज आया है। मैसेज करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी बताया है। इस मैसेज में सलमान खान से लॉरेंस बिश्नोई के साथ लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी को खत्म करने के लिए 5 करोड़ रुपये की मांग की गई है। इसमें कहा गया है कि इसको हल्के में ना लेना। वरना सलमान खान का हाल बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा।

बता दें कि सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई गैंग की काफी पुरानी दुश्मनी है। यह गैंग सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकी दे चुका है। यह मैसेज करने वाले ने दावा किया है कि वो सलमान और लॉरेंस गैंग के बीच आपस में समझौता करा देगा।

पहले भी मिल चुकी है धमकी


इस मामले को मुंबई पुलिस ने बहुत ही गंभीरता से लिया है और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। दरअसल, सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से पहले भी कई बार धमकी मिल चुकी है। कुछ महीने पहले ही उनके घर पर भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने हमला कराया था। उनके घर पर फायरिंग हुई थी, हालांकि इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी गिरफ्तार भी कर लिए गए थे। इधर मुंबई में बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से माहौल गरम है। अब सलमान खान को मिली हालिया धमकी से हड़कंप मच गया है। कुछ दिन पहले मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक सदस्य को पनवेल से गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वो पाकिस्तान में बैठे अपने कथित आका डोगर के संपर्क में था।

SMS

सलमान खान को दी गई Y+ सिक्योरिटी

सलमान खान की हाल ही में सुरक्षा बढ़ाई गई है। उन्हें अब Y+ सिक्योरिटी दी गई है। इसके बाद उनकी सुरक्षा में करीब 25 सुरक्षाकर्मी लगे रहेंगे। इनमें करीब 2 से 4 NSG कमांडो और पुलिस सुरक्षाकर्मी मौजूद हैं। इसके अलावा उनके साथ दो से तीन गाड़ियां है। जिसमें बुलेट प्रूफ गाड़ी भी शामिल हैं।

Train Accident: असम में ट्रेन हादसा, अगरतला-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हेल्पलाइन नंबर जारी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।