India's Got Latent के विवाद के बीच समय रैना ने यूट्यूब पर किया ये खास पोस्ट, लोगों के आए ऐसे रिएक्शन

'इंडियाज गॉट लैटेंट' के विवाद के बाद सयम रैना ने अपने यूटूयब पर पहली बार कुछ पोस्ट किया है। समय रैना ने अपने यूट्यूब चैनल के प्राइवेट सब्सक्राइबर्स के लिए ये पहली पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने केवल एक इमोजी पोस्ट है

अपडेटेड Feb 22, 2025 पर 8:06 PM
समय रैना ने सभी वीडियो डिलीट करने के बाद यूट्यूब पर डाली पहली पोस्ट

Comedian Samay Raina : कॉमेडियन समय रैना और यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के India's Got Latent वाले मामले के बाद निशाने पर हैं। देश के कई राज्यों में उनके खिलाफ केस दर्ज हो गया है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब रणवीर अल्लाहबादिया ने शो में एक बहुत ही आपत्तिजनक सवाल पूछा। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद इस विवाद ने दोनों को कानूनी मुश्किलों में डाल दिया है। इस पूरे विवाद के बाद सयम रैना ने अपने यूटूयब पर पहली बार कुछ पोस्ट किया है।

समय ने किया ये पोस्ट

समय रैना ने अपने यूट्यूब चैनल के प्राइवेट सब्सक्राइबर्स के लिए ये पहली पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने केवल एक रेड हार्ट और एक हग इमोजी पोस्ट की, जो इस पूरे विवाद के बीच शांति और प्यार बनाए रखने का संकेत माना जा रहा है। इस पोस्ट को उनके सब्सक्राइबर्स ने लाइक किया। रेडिट पर एक यूजर के मुताबिक इस पोस्ट ने 4 मिनट के अंदर 10 हजार लाइक्स का आंकड़ा पार कर लिया।


विवादों में घिरे हैं समय और रणवीर

गौरतलब है कि बीयरबाइसेप्स यूट्यूब चैनल चलाने वाले रणवीर अल्लाहबादिया ने हाल ही में में 'इडियाज गॉट लैटेंट' शो में इस महीने की शुरुआत में एक कंटेस्टेंट से बेहद आपत्तिजनक सवाल किया था। दरअसल, रणवीर इलाहाबादिया के ‘इंडियाज़ गॉट लेटेंट’ में किए गए एक कॉमेंट के बाद ये सारा मामला शुरू हुआ। इसके बाद ना सिर्फ देश में उनके खिलाफ कई रिपोर्ट्स दर्ज की गईं।

कॉमेडियन समय रैना ने रणवीर इलाहाबादिया की टिप्पणी वायरल होने के बाद बयान जारी किया था। इसमें उन्होंने कहा कि उन्होंने इंडियाज गॉट लेटेंट के सभी एपिसोड को हटा दिया है। समय ने इस बात पर भी जोर दिया कि उनका मकसद केवल लोगों का मनोरंजन करना है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।