Sambhal News: मस्जिद-मदरसा और घरों में बिजली चोरी का बड़ा खुलासा, 3.45 करोड़ का जुर्माना, सपा सांसद के क्षेत्र में मचा हड़कंप

Sambhal Electricity Theft Case: उत्तर प्रदेश का संभल जिला इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। इस बार मस्जिद और मदरसों में अवैध बिजली इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। कई मस्जिदों में अवैध रूप से बिजली की सप्लाई हो रही थी। ये पूरा इलाका सपा सांसद का बताया जा रहा है। प्रशासन और पुलिस की टीम के साथ बिजली चोरी के मामलों की जांच की गई

अपडेटेड Dec 18, 2024 पर 3:26 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Sambhal Electricity Theft Case: जांच पड़ताल में 176 लोगों को बिजली चोरी का दोषी पाया गया है।

उत्तर प्रदेश के संभल जिले से बिजली चोरी की हैरान करने वाली घटना सामने आई है। घर, मस्जिद और मदरसों में अवैध रूप से बिजली का इस्तेमाल हो रहा था। लोग एक धेला भी बिजली बिल नहीं जमा कर रहे थे। इन घरों में अवैध रूप से बिजली सप्लाई भी हो रही थीय़ जैसे ही प्रशासन को भनक लगी तो फिर जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान (पुलिस अधीक्षक) ने कमान संभाली। इसके बाद बिजली चोरी के मामले में 176 लोग दोषी पाए गए हैं। इसमें 4 मस्जिद और एक मदरसा शामिल है। जहां अवैध रूप से बिजली इस्तेमाल की जा रही थी। कुल 3.45 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

बिजली विभाग की टीम के साथ प्रशासन और पुलिस टीम की मौजूदगी में छापेमारी की गई। यह छापेमारी दीपा सराय मोहल्ला, मियां सराय, रायसत्ती और हिंदूखेड़ा में की गई। जिसमें बड़े पैमाने पर बिजली चोर पकड़े गए। प्रशासन ने बिजली चोरी में लगाए गए जुर्माने को वसूलने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। डीएम डॉ. राजेंद्र पेंसिया और एसपी कृष्ण विश्नोई के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया।

एक मस्जिद से सैकड़ों घरों को बिजली सप्लाई


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक मस्जिद में चोरी की बिजली जलाने के साथ ही करीब 150 घरों में सप्लाई दी जा रही थी। मस्जिद को एक तरह से मिनी बिजलीघर बना दिया था। अभियान के दौरान एक मस्जिद की छत पर तारों का गुच्छा मिला था। जिससे अनुमान लगाया गया था कि 150 मकानों के लिए कटिया कनेक्शन किए गए थे लेकिन कार्रवाई की सूचना के बाद लोगों ने अपने घर या खंभे के नजदीक से केबल को काट दिया था। अलग अलग स्थानों पर भी इसी तरह केबल काटने के निशान मिले थे। जिससे अनुमान लगाया गया था कि करीब 300 घरों में बिजली चोरी की जा रही थी।

सपा सांसद के इलाके में कटिया कनेक्शन

बिजली विभाग के अधिकारियों ने सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के इलाके दीपा सराय, खग्गू सराय, रायसत्ती रोड और नखासा तिराहा पर बिजली चेकिंग अभियान चलाया था। जिसमें बड़े पैमाने पर बिजली चोरी पकड़ी गई। जांच अधिकारियों को कई जगह कटिया (अवैध) कनेक्शन मिला।

इन मस्जिद और मदरसे में पकड़ी गई थी बिजली चोरी

1 - नखासा मस्जिद में बिजली चोरी पकड़ी जाने पर 12.25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

2 - दीपा सराय में निहारियो वाली मस्जिद में बिजली चोरी पकड़े जाने पर 4.28 लाख रुपये का जुर्मान लगाया है।

3 - नखासा इलाके की गंज वाली मस्जिद में बिजली चोरी के मामले में 8.24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

4 - दीपा सराय में स्थित मोहम्मदी वाली मस्जिद में बिजली करने के मामले में 4.07 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

5 - खग्गू सराय मदरसे में 9.2 किलोवाट भार की बिजली चोरी पकड़े जाने पर 9.41 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

पहले बच्चों को अवैध दवाओं से करते थे गोरा, फिर लाखों में बेच देते थे, मुंबई पुलिस ने बड़े रैकेट का किया भंडाफोड़

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।