सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, अबकी बार मांगे गए 2 करोड़ रुपए

Salman Khan Death Threat: मुंबई ट्रैफिक पुलिस को दी गई धमकी में चेतावनी दी गई कि पैसा नहीं देने पर अभिनेता की मौत हो जाएगी। मैसेज मिलने के बाद, वर्ली में अधिकारियों ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है

अपडेटेड Oct 30, 2024 पर 5:50 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
समलान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को एक फिर जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार दो करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई है। न्यूज एजेंसी PTI ने मुंबई पुलिस के अधिकारियों के हवाले से बताया कि मुंबई ट्रैफिक पुलिस को दी गई धमकी में चेतावनी दी गई कि पैसा नहीं देने पर अभिनेता की मौत हो जाएगी। मैसेज मिलने के बाद, वर्ली में अधिकारियों ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है।

अधिकारी ने बताया कि मुंबई यातायात पुलिस को मंगलवार को एक गुमनाम संदेश मिला, जिसमें धमकी दी गई है कि अगर अभिनेता ने दो करोड़ रुपए नहीं दिए तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

इस महीने की शुरुआत में भी मुंबई ट्रैफिक पुलिस के WhatsApp हेल्पलाइन डेस्क को एक धमकी भरा मैसेज मिला था, जिसमें अभिनेता से पांच करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई थी।


पुलिस ने इस सिलसिले में जमशेदपुर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया था।

मुंबई पुलिस ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिस पर सलमान खान और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।

खान को पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकियां मिली थीं। गिरोह के संदिग्ध सदस्यों ने इस साल अप्रैल में बांद्रा में अभिनेता के घर के बाहर गोलीबारी की थी।

कुछ महीने पहले, नवी मुंबई पुलिस ने बिश्नोई गैंग की तरफ से सलमान को मारने की साजिश का पर्दाफाश किया था, जिसके बाद अभिनेता की सुरक्षा बढ़ा दी गई।

सलमान खान के पिता सलीम खान ने ₹1.57 करोड़ की खरीदी नई कार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने अभिनेता को फिर दी धमकी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।