बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को एक फिर जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार दो करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई है। न्यूज एजेंसी PTI ने मुंबई पुलिस के अधिकारियों के हवाले से बताया कि मुंबई ट्रैफिक पुलिस को दी गई धमकी में चेतावनी दी गई कि पैसा नहीं देने पर अभिनेता की मौत हो जाएगी। मैसेज मिलने के बाद, वर्ली में अधिकारियों ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है।
