दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में संजू सैमसन के बल्ले का कहर जारी रहा। ऐसा लग रहा है कि उन्हें टी-20 मैच में शतक लगाने की आदत बन गई है। अंतिम मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तूफानी शतक ठोंका। संजू ने सिर्फ 56 गेंदों पर 109 रन की नाबाद पारी खेली। संजू ने अपनी इस पारी में 6 चौके और 9 छक्के मारे। हालांकि, इस दौरान एक दुर्घटना हो गई। उन्होंने जब छक्का लगाया तो गेंद सीधे एक महिला के गाल पर लगी। जिससे वो फूट-फूट कर रोने लगी।
