देश के सबसे बड़े बैंक बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों को KYC फ्रॉड की चेतावनी दी है। बैंक ने ट्विटर पर मेसेज देकर अपने ग्राहकों को बताया कि वे ऐसी कोई लापरवाही ना करें जिससे उनके साथ धोखाधड़ी हो और अकाउंट से पूरा पैसा निकल जाए।
देश के सबसे बड़े बैंक बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों को KYC फ्रॉड की चेतावनी दी है। बैंक ने ट्विटर पर मेसेज देकर अपने ग्राहकों को बताया कि वे ऐसी कोई लापरवाही ना करें जिससे उनके साथ धोखाधड़ी हो और अकाउंट से पूरा पैसा निकल जाए।
बैंक ने ट्वीट करके कहा है कि SMS के जरिए अगर किसी ग्राहक के पास कोई लिंक आता है तो उसपर भूलकर भी क्लिक ना करें। यह गलती उनपर भारी पड़ सकती है और उनके अकाउंट से पूरा पैसा निकल सकता है।
बैंक ने अपने ग्राहकों को यह भी कहा है कि SBI के नाम पर उन्हें जो भी SMS मिलता है उसको लेकर खास सावधानी बरतें। SBI ने आगाह करते हुए कहा है कि किसी भी अनजान बिना जाने पहचाने सोर्स वाले लिंक पर जल्दबाजी में क्लिक करने से पहले कई बार सोच लें, नहीं तो आपका बैंक अकाउंट देखते ही देखते पलभर में खाली हो जाएगा।
स्टेट बैंक के मुताबिक इस तरह के अनजाने लिंक फिशिंग अटैक को बुलावा दे सकते हैं। एसबीआई ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अपने ग्राहकों को बैंकिंग धोखाधड़ी की बड़ी घटनाओं के बारे में सचेत करने के लिए एक ट्वीट किया, जिसमें बताया गया है कि कैसे एक गलती के कारण लोगों का बैंक अकाउंट खाली हो सकता है।
बैंक ने ट्वीट के जरिए बताया कि कैसे KYC (Know your customer) का ब्योरा अपडेच करने की आड़ में ग्राहकों को चूना लगाया जा सकता है। SBI ने अपने ट्वीट में KYC फ्रॉड से जुड़े फर्जी मैसेज का एक उदाहरण दिया है।
बैंक ने कहा है कि ऐसे मैसेज जालसाजी की ओर ले जा सकते हैं और आप अपना पैसा गवां सकते हैं। उसने कहा कि ऐसे मैसेज में दिए गए किसी भी लिंक पर क्लिक न करें। साथ ही एसबीआई के नाम पर कोई SMS प्राप्त होने पर बैंक का शॉर्ट कोड चेक कर लें कि वह सहीं है या नहीं।
Here is an example of #YehWrongNumberHai, KYC fraud. Such SMS can lead to a fraud, and you can lose your savings. Do not click on embedded links. Check for the correct short code of SBI on receiving an SMS. Stay alert and stay #SafeWithSBI.#SBI #AmritMahotsav pic.twitter.com/z1goSyhGXq
— State Bank of India (@TheOfficialSBI) March 4, 2022
दरअसल, ग्राहकों को अक्सर बैंक से मैसेज आते रहते हैं। कुछ मैसेज बैंक की ओर से होते हैं, जबकि कुछ मैसेज ऐसे होते हैं, जो बैंक की ओर से आए प्रतीत होते हैं लेकिन वह फर्जी होते हैं। जैसे कि बैंक अकाउंट कि KYC कराने को लेकर आए मैसेज।
KYC अपडेट से जुड़े फर्जी मेसेज में एक लिंक दिया जाता है और उस पर क्लिक करके अकाउंट की KYC कंप्लीट करने को कहा जाता है। अगर आपने उस लिंक को गंभीरता ले लिया तो आपका अकाउंट चंद मिनटों में खाली हो जाएगा।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।