पाकिस्तान से अपने बच्चों के साथ हिंदुस्तान आईं सीमा हैदर अब फिर एक बार मां बनने वाली हैं। बीते साल सीमा ने सचिन मीणा के लिए गैर कानूनी तरीके से सीमाएं लांघी थी और नेपाल के जरिए भारत पहुंची थीं। सीमा हैदर ने हाल ही में रिवील किया कि वो जल्द ही मां बनने वाली हैं। 2024 कपल के लिए एक और कमाल का साल बनने जा रहा है। सीमा हैदर के पहले पति से चार बच्चे हैं और ये उनका पांचवां बच्चा होगा।
सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी
2019 में सीमा हैदर की मुलाकात ऑनलाइन गेम पबजी के दौरान सचिन मीणा से हुई थी। मार्च 2023 को कपल ने नेपाल में एकसाथ वक्त बिताया। नेपाल में दोनों ने होटल की एक रिसेप्सनिश्ट के बच्चे के साथ रील बनाई थी और दोनों ने वहीं शादी भी की। रिपोर्ट्स के मुताबिक पशुपतिनाथ मंदिर में ही दोनों ने साथ फेरे लिए। सीमा हैदर मई 2023 में भारत आईं और कपल को जुलाई 2023 में अरेस्ट किया गया। सीमा हैदर से पाकिस्तानी जासूस होने के शक में पुलिस ने पूछताछ भी की थी।
फिल्मों में कर सकती हैं सीमा हैदर काम