पाकिस्तान से अपने बच्चों के साथ हिंदुस्तान आईं सीमा हैदर अब फिर एक बार मां बनने वाली हैं। बीते साल सीमा ने सचिन मीणा के लिए गैर कानूनी तरीके से सीमाएं लांघी थी और नेपाल के जरिए भारत पहुंची थीं। सीमा हैदर ने हाल ही में रिवील किया कि वो जल्द ही मां बनने वाली हैं। 2024 कपल के लिए एक और कमाल का साल बनने जा रहा है। सीमा हैदर के पहले पति से चार बच्चे हैं और ये उनका पांचवां बच्चा होगा।
