Get App

Seema Haider: भारत में मां बनी सीमा हैदर, बेटी के जन्म के बाद नागरिकता पर उठे सवाल

Seema Haider news: पाकिस्तान से आई सीमा हैदर पांचवीं बार मां बनी हैं, लेकिन सचिन मीणा के लिए यह पहली संतान की खुशी है। मंगलवार करीब 4 बजे, ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में सीमा ने एक प्यारी-सी बच्ची को जन्म दिया। बेटी के आगमन से परिवार में जश्न का माहौल है

अपडेटेड Mar 18, 2025 पर 1:10 PM
Story continues below Advertisement
Seema Haider: पबजी खेलते-खेलते सीमा हैदर को सचिन से हुआ था प्यार

पाकिस्तान से प्यार की डोर में बंधकर भारत आई सीमा हैदर एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह किसी विवाद से नहीं, बल्कि उनके घर गूंजी किलकारी से जुड़ी है। ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में मंगलवार सुबह उन्होंने एक नन्हीं परी को जन्म दिया, जिससे सचिन और उनका पूरा परिवार खुशी से झूम उठा। सीमा की ये पांचवीं संतान है, लेकिन सचिन के साथ उनकी पहली संतान, जिसे परिवार एक नए रिश्ते की मजबूत नींव मान रहा है। बेटी के आगमन से घर में जश्न का माहौल है, हर कोई इसे भगवान का आशीर्वाद मान रहा है।

कुछ दिन पहले ही हिंदू रीति-रिवाज से सीमा की गोदभराई की रस्म हुई थी, जिसमें पूरा परिवार शामिल था। अब सभी को उस खास नाम का इंतजार है, जो जल्द ही इस नन्हीं मेहमान को दिया जाएगा।

मां-बेटी दोनों स्वस्थ


सोमवार को जब सीमा को प्रसव पीड़ा हुई, तो सचिन और उनका परिवार उन्हें तुरंत कृष्णा अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों की देखरेख में मंगलवार सुबह 4 बजे उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया। परिवार के मुताबिक, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

बेटी के नामकरण की तैयारी

सीमा और सचिन ने अभी अपनी नवजात बेटी के नाम का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, जल्द ही एक विशेष समारोह में बच्ची का नामकरण किया जाएगा। बेटी के जन्म को लेकर परिवार बेहद खुश है और इसे अपने जीवन का नया अध्याय मान रहा है।

सीमा के बच्चे को मिलेगी भारतीय नागरिकता?

सीमा के वकील पहले ही ये स्पष्ट कर चुके हैं कि वे उनकी बेटी को भारतीय नागरिकता दिलाने की प्रक्रिया पूरी करेंगे। सीमा पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली हैं और 2023 में नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत आई थीं। तब से वो ग्रेटर नोएडा में अपने प्रेमी सचिन के साथ रह रही हैं।

सीमा की पांचवीं संतान

भारत आने के बाद से सीमा हैदर लगातार कानूनी और राजनीतिक बहस का हिस्सा बनी हुई हैं। पहले से ही चार बच्चों की मां सीमा की नवजात बेटी उनकी पांचवीं संतान है। सचिन के साथ ये उनकी पहली संतान है, जिससे उनका परिवार बेहद खुश है।

प्रेम कहानी से लेकर परिवार तक

सीमा और सचिन की प्रेम कहानी चर्चा में बनी रहती है। PUBG गेम के जरिए मिले इस प्रेमी जोड़े ने कई मुश्किलों का सामना कर एक नया जीवन बनाया है। अब बेटी के जन्म के साथ उनकी कहानी में एक नया मोड़ आ गया है, जो उनकी खुशियों में चार चांद लगा रहा है।

Nagpur Violence: हथियारों से लैस भीड़ ने अचानक बोल दिया हमला, पथराव के बाद गाड़ियों में की आगजनी, नागपुर के लोगों ने सुनाई आपबीती

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Mar 18, 2025 12:29 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।