‘मन्नत’ छोड़कर नए घर में शिफ्ट होंगे शाहरुख खान और उनका परिवार, जानिए क्या है वजह?

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान अपने बच्चों के साथ जल्द ही ‘मन्नत’ छोड़कर मुंबई के पॉश इलाके पाली हिल में शिफ्ट होने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान ने वहां एक लग्जरी अपार्टमेंट की चार मंजिलें किराए पर ली हैं। शाहरुख और उनका परिवार साल 2005 से ‘मन्नत’ में रह रहा है

अपडेटेड Feb 26, 2025 पर 4:12 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
रिपोर्ट के मुताबिक, अगले दो साल तक ‘मन्नत’ में रेनोवेशन का काम चलने वाला है

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान अपने बच्चों के साथ जल्द ही ‘मन्नत’ छोड़कर मुंबई के पॉश इलाके पाली हिल में शिफ्ट होने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान ने वहां एक लग्जरी अपार्टमेंट की चार मंजिलें किराए पर ली हैं। शाहरुख और उनका परिवार साल 2005 से ‘मन्नत’ में रह रहा है, जो अब मुंबई शहर का एक आइकॉनिक प्रॉपर्टी बन चुकी है। सैकड़ों की संख्या में फैंस बैंडस्टैंड पर जाकर उनके घर की एक झलक पाने के लिए रोजाना इकट्ठा होते हैं।

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगले दो साल तक ‘मन्नत’ में रेनोवेशन का काम चलने वाला है। यह एक ग्रेड III हेरिटेज स्ट्रक्चर है और इसकी एक्सटेंशन का काम शुरू होने वाला है। इसी वजह से शाहरुख का परिवार पाली हिल में शिफ्ट होगा।

पाली हिल में नया घर

शाहरुख खान ने फिल्म प्रोड्यूसर वाशु भगनानी के बनाए गए लग्जरी अपार्टमेंट की चार मंजिलें किराए पर ली हैं। ‘पूजा कासा’ नाम की यह बिल्डिंग पाली हिल, खार में स्थित है और जैकी भगनानी और उनकी बहन दीपशिखा देशमुख इसके को-ओनर हैं। शाहरुख ने सालाना 2.9 करोड़ रुपये के किराए पर यह अपार्टमेंट लिया है। यह डुप्लेक्स अपार्टमेंट है, जिसमें दो फ्लोर का सेटअप मिलेगा।


‘मन्नत’ में होगा बड़ा विस्तार

पिछले साल नवंबर में गौरी खान ने महाराष्ट्र कोस्टल जोन मैनेजमेंट अथॉरिटी (MCZMA) में एक एप्लिकेशन दी थी, जिसमें उन्होंने मन्नत के एनेक्सी में दो और मंजिलें जोड़ने की अनुमति मांगी थी।

इस नए बदलाव से मन्नत के कुल बिल्ट-अप एरिया में 616.02 स्क्वायर मीटर की बढ़ोतरी होगी। फिलहाल मन्नत के मौजूदा स्ट्रक्चर में 2 बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और 6 मंजिलें हैं। नई योजना में 7वीं और 8वीं मंजिल का निर्माण करना शामिल है। यानी मन्नत पहले से भी ज्यादा भव्य और आलीशान बनने जा रहा है। अब तक शाहरुख और गौरी ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

यह भी पढ़ें- चाय बेचने वाली कंपनी 'Chai Point' भी लाएगी अपना IPO, 2026 में हो सकती है लिस्ट

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।