WPL के दूसरे एडिशन की शुरुआत हो चुकी है। फिर एक बार महिला क्रिकेटर्स (Women Cricketers) मैदान में एक-दूसरे से भिड़ती हुई दिखाई देंगी। 23 फरवरी को WPL को आयोजित किया जाएगा। महिला प्रीमियर लीग (Women Premiere League) 2024 में कुल 5 टीमें हिस्सा लेने जा रही हैं। वहीं लीग की शुरुआत एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) से होगी। पहला मुकाबला बीते साल की चैंपियन रही मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच होगा। ऐसे में ओपनिंग सेरेमनी में चार चांद लगाने के लिए बॉलीवुड हस्तियों (Bollywood Performances) की अनाउंसमेंट भी कर दी गई है।
