Shark Tank India: अपनी बात को साबित करने के लिए शो पर हसबैंड-वाइफ ने पिया हेयर ऑयल, अमन गुप्ता का आया ऐसा रिएक्शन

Shark Tank India: चौथे सीजन में लेटेस्ट एपिसोड में एक नेचुरल हेयर ऑयल लेकर एक पिचर शार्क टैंक इंडिया 4 में पहुंचे और मंच पर अपना प्रोडक्ट पेश किया। वहीं अपनी बात को साबित करने के लिए दोनों ने अपना हेयर ऑयल एक गिलास में लिया और उसे पानी में मिला कर पी लिया

अपडेटेड Feb 23, 2025 पर 4:25 PM
चौथे सीजन के लेटेस्ट एपिसोड में कुछ अगल देखने को मिला, जिसका वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है।

Shark Tank India:  साल 2021 में भारत में शुरू हुए शो शार्क टैंक इंडिया का एक अलग ही फैन फॉलोइंग है। इस शो में जज के रूप में सफल व्यवसायी होते हैं, जो आने वाले कन्टेस्टेंट के बिज़नेस आइडियाज़ पर इंवेस्टमेंट की डील करते हैं। शार्क टैंक इंडिया में अलग-अलग कंटेस्टेंट अपने बिजनेस या प्रोडक्ट की फंडिंग के लिए पहुंचते हैं। शार्क्स का भरोसा जीतने के लिए लोग अपने प्रोडक्ट को सबसे बेहतरीन तरीके से प्रेजेंट करने की कोशिश करते हैं। फिलहाल इस शो का चौथा सीजन सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहा है। वहीं चौथे सीजन के लेटेस्ट एपिसोड में कुछ अगल देखने को मिला, जिसका वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है।

शो पर हसबैंड-वाइफ ने पिया हेयर ऑयल

चौथे सीजन में लेटेस्ट एपिसोड में एक नेचुरल हेयर ऑयल लेकर एक पिचर शार्क टैंक इंडिया 4 में पहुंचे और मंच पर अपना प्रोडक्ट पेश किया। उन्होंने दावा किया कि उनका हेयर ऑयल पूरी तरह से कैमिकल फ्री है। इस हेयर ऑयल की पिच के लिए रजत, उनकी पत्नी निधि और उनकी मां रजनी आए थे। उन्होंने बताया कि उनका हेयर ऑयल 13 जड़ी-बूटियों से बना है। अपनी बात को साबित करने के लिए रजत और निधि ने अपना हेयर ऑयल एक गिलास में लिया और उसे पानी में मिला कर पीने लगे। यह देख कर शार्क अमन गुप्ता को उल्टी जैसा महसूस होने लगा। उनके चेहरे पर यह साफ दिख रहा था कि उन्हें इस करतब से घिन आ गई थी।


ऐसा आया रिएक्शन

वहीं, अनुपम मित्तल ने मजाक करते हुए कहा, "भाई अंदर बाल उगने लगेंगे।" पिचर ने अपनी कंपनी के 2 प्रतिशत हिस्से के बदले 70 लाख रुपये मांगे। इसके बाद उन्होंने अपनी कंपनी के अलग-अलग प्रोडक्ट शार्क को दिखाए। इन्हें देखकर विनीता ने कहा कि उनके कई प्रोडक्ट केमिकल फ्री नहीं थे, जैसे कि हर्बल सिंदूर। फिर अमन ने उनसे उनके प्रतिस्पर्धी ब्रांड "अविमी हर्बल" के बारे में पूछा, जो शो के दूसरे सीजन में आए थे। अमन ने उन्हें यह भी कहा कि वह अंतर बताएं, लेकिन रजत संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। जब कुणाल बहल ने समझाया कि अमन क्या जानना चाहते थे, तो निधि ने अपने पति को बीच में टोकते हुए कहा कि उनका प्रोडक्ट ताजे इंग्रेडिएंट्स से बना है।

सभी शार्क से बात करने के बाद, अनुपम ने एक प्रस्ताव दिया। उन्होंने 70 लाख रुपये में 5 प्रतिशत बिजनेस और 1 प्रतिशत रॉयल्टी देने का प्रस्ताव रखा, जिसे पिचर्स ने स्वीकार कर लिया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।