Shark Tank India: साल 2021 में भारत में शुरू हुए शो शार्क टैंक इंडिया का एक अलग ही फैन फॉलोइंग है। इस शो में जज के रूप में सफल व्यवसायी होते हैं, जो आने वाले कन्टेस्टेंट के बिज़नेस आइडियाज़ पर इंवेस्टमेंट की डील करते हैं। शार्क टैंक इंडिया में अलग-अलग कंटेस्टेंट अपने बिजनेस या प्रोडक्ट की फंडिंग के लिए पहुंचते हैं। शार्क्स का भरोसा जीतने के लिए लोग अपने प्रोडक्ट को सबसे बेहतरीन तरीके से प्रेजेंट करने की कोशिश करते हैं। फिलहाल इस शो का चौथा सीजन सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहा है। वहीं चौथे सीजन के लेटेस्ट एपिसोड में कुछ अगल देखने को मिला, जिसका वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है।
