Get App

Shark Tank India: दूसरों को देते हैं बिजनेस की सीख! जजों की कंपनियों को लग रहा है करोड़ों का चूना, वायरल पोस्ट में दावा

Shark Tank India: एक LinkedIn पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि अमन गुप्ता को छोड़कर सारे जजों की कंपनियां घाटे में चल रही हैं। जाने-माने ऑथर अंकित उत्तम ने अपने लिंकडिन पोस्ट में सभी शार्क्स की डूबती कंपनी की सारी डिटेल्स शेयर की है। आइये जानते हैं किसे कितना हो रहा है नुकसान

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Jan 17, 2023 पर 4:06 PM
Shark Tank India: दूसरों को देते हैं बिजनेस की सीख! जजों की कंपनियों को लग रहा है करोड़ों का चूना, वायरल पोस्ट में दावा
शार्क टैंक इंडिया शो सोनी एंटरटेनमेंट चैनल में सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे प्रसारित होता है

Shark Tank India: बिजनेस रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) भले ही इन दिनों सुर्खियां बटोर रहा हो। लेकिन इस शो के जजों को भारी नुकसान उठाना पड़ा रहा है। इनकी कंपनियां घाटे में डूबी हुई हैं। लाखों रुपये की फंडिंग करने वाले इन जजों की दौलत में भारी गिरावट आई है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिरी ऐसे कैसे हो सकता है। इस बात का खुलासा एक लिंक्डइन पोस्ट (LinkedIn post) में हुआ है। फिलहाल यह पोस्ट जमकर वायरल हो रही है। शार्क टैंक के जजों में विनिता सिंह, गजल अलघ, अनुपम मित्तल, पीयूष बंसल, नमिता थापर, अशनीर ग्रोवर और अमित जैन शामिल हैं।

इस पोस्ट में दावा का गया है कि BoAt के को-फाउंडर अमन गुप्ता के अलावा बाकी सारे शार्क टैंक के जज भारी नुकसान में हैं। जाने-माने ऑथर अंकित उत्तम ने अपने लिंक्डइन पोस्ट में सभी शार्क्स की डूबती कंपनी की सारी डिटेल्स शेयर की है।

इन जजों को हो रहा है नुकसान

अंकित का कहना है कि ‘शार्क टैंक’ का यूएस वर्जन में जितने भी जज हैं। उनका बिजनेस फायदे में है। जबकि इंडिया बेस्ड शो में अमन गुप्ता को छोड़कर सभी जजों का कारोबार घाटे में चल रहा है। उन्होंने एक-एक करके सभी शार्क्स के घाटे की जानकारी दी है। अंकित का कहना है कि शार्क टैंक के जज दूसरों को बिजनेस करने के लिए फंडिंग कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर इनकी कंपनियां घाटे में चल रही हैं। अंकित के मुताबिक, विनीता सिंह की शुगर कॉस्टमेटिक SUGAR Cosmetics को वित्त वर्ष 2022 में 75 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। जबकि वित्त वर्ष 2021 के दौरान इन्हें 21.1 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें