Shatabdi Express Ruckus: शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग करने वाले 8 कर्मचारी गिरफ्तार, ट्रेन के भीतर उड़ाए थे गुलाल

Shatabdi Express Ruckus: नई दिल्ली कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस 1 मार्च 2025 से हफ्ते में 6 दिन चलना शुरू हुई है। सिर्फ रविवार को नहीं चलती है। इस बीच इस ट्रेन में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पेट्रीकार के कर्मचारियों को हुड़दंग करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद प्रशासन ने 8 कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है

अपडेटेड Mar 17, 2025 पर 10:51 AM
Shatabdi Express Ruckus: शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग करने वालों पर रेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।

नई दिल्ली से कानपुर जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ रेलवे ने सख्त रूख अपनाया है। 8 कर्मचारियो को गिरफ्तार किया गया है। होली के दिन पेंट्रीकार में स्टाफ और सफाई कर्मचारियों ने जमकर हुड़दंग किए थे। गाजियाबाद से जैसे ही ट्रेन आगे निकली। स्टाफ के लोग होली पर हुड़दंग करना शुरू कर दिए। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने लगा। वीडियो में कर्मचारी खूब रंग गुलाल उड़ा रहे थे। रेल सुरक्षा बल (RPF) ने ट्रीकर वेंडर और सफाई स्टाफ के खिलाफ रेल संपत्ति नुकसान पहुंचाने और सीटें खराब करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

RPF के एक अधिकारी ने बताया कि 8 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके नाम नीतीश मोदनवार, फतेकृष्ण, आयुष भारती, साजिद अहमद, सरवन ओमकार संदीर और धीरज कुमार शामिल हैं। इन पर हुड़दंग और सीटें खराब करने का आरोप है। वहीं वीडियो में पैंट्रीकार मैनेजर अर्पित यादव भी नजर आ रहा है। लेकिन इसका नाम न तो गिरफ्तारी में है और न ही FIR में नाम शामिल है।

रेलवे ने शुरू की जांच पड़ताल


वहीं वीडियो वायरल होते ही रेल अधिकारी फौरन एक्शन में आ गए। अधिकारियों का मानना है कि इस VIP ट्रेन में शायद इस तरह की यह पहली घटना है। जहां हुड़दंग और रंग खेला गया। जमकर गुलाल उड़ाया गया। वहीं रेलवे की ओर से पहले ही अलर्ट जारी किया गया था कि होली के दिन ट्रेन की सीटों पर रंग और कीचड़ न फेंके। स्टाफ की मौजूदगी में वेंडरों और सफाई कर्मियों ने जमकर हुड़दंग किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना 14 मार्च की है। जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने लगा तो रेल अधिकारी एक्शन मोड में नजर आने लगे।

होली के दिन अधिकारी रहे अलर्ट

बता दें कि होली के दिन ट्रेन में किसी तरह का कोई हुड़दंग न हो इसके लिए अलर्ट जारी किया गया था। रेलमंडल के स्टेशनों और ट्रेनों में डॉग स्क्वायड के साथ आरपीएफ और जीआरपी संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। हर एक आने जाने वाले संदिग्ध लोगों पर सीसीटीवी के जरिए भी नजर रखी जा रही थी।

Indian Railways: ट्रेन में नजर आते हैं लाल – नीले और हरे कोच, जानिए क्या है इसका मतलब

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।