Shinzo Abe shooting: जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रह चुके शिंजो आबे को शुक्रवार को नारा प्रांत में एक हमलावर ने गोली मार दी, जिसके बाद उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। आबे पर शुक्रवार को देश के पश्चिमी हिस्से नारा में तब हमला हुआ जब वह एक सड़क पर भाषण दे रहे थे। पुलिस ने नारा सिटी से 41 वर्षीय यामागामी तेत्सुया को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक बंदूक भी जब्त की गई है, जिसे संदिग्ध व्यक्ति पकड़े हुए था।
