कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद भारत और कनाडा के बीच बेहद ही ज्यादा तनाव की स्थिति बनी हुई है। अब इसी बीच एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक खूफिया एजेंसी FBI के एजेंटों ने अमेरिका में खालिस्तानी तत्वों से मुलाकात करते हुए उनको चेतावनी देते हुए बताया था कि उनकी जान को भी खतरा हो सकता है। यह बातें इंटरसेप्ट की एक रिपोर्ट के हवाले से मीडिया में चल रही हैं। कनाडा में 18 जून को प्रतिबंधित खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) के चीफ हदरीप सिंह निज्जर की 18 जून को ब्रिटिश कोलंबिया, कनाडा के एक गुरुद्वारे के बाहर दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी।
हत्या के बीच पैदा हुआ राजनीतिक विवाद
निज्जर की हत्या के बाद भारत और कनाडा के बीच राजनयिक विवाद की स्थिति पैदा हो गई है। कानाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने निज्जर की हत्या में भारत के सआमिल होने का बड़ा आरोप लगाया है। जिसके जवाब में भारत ने कनाडा के आरोपो को बेतुका बताते हुए खारिज कर दिया था। कनाडा ने ओटावा में तैनात एक भारतीय अधिकारी को निष्कासित कर दिया था। जिसके बाद भारत ने भी कनाडा के राजनयिक को देश से निष्कासित करने का फैसला किया था।
खालिस्तनी तत्वों से मिले FBI एजेंट
अमेरिकन सिख कॉकस कमेटी के कोऑर्डिनेटर प्रीतपाल सिंह ने द इंटरसेप्ट को बताया कि निज्जर की हत्या के बाद उन्हें और कैलिफोर्निया में दो अन्य सिख अमेरिकियों को एफबीआई से कॉल आईं और उन्होंने उनसे मुलाकात भी की। प्रीतपाल सिंह ने कहा कि उनसे जून के आखिर में एफबीआई के दो स्पेशल एजेंटों ने मुलाकात की। उन्होंने बताया कि उनको जानकारी मिली है कि मेरी जान को भी खतरा है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि यह खतरा किससे है पर उन्होंने कहा कि मुझे सावधान रहना चाहिए। वहीं दो गुमनाम सिख अमेरिकियों ने भी यह कहा कि एफबीआई के एजेंटों ने प्रीतपाल सिंह के बाद उनसे भी मुलाकात की थी। हालांकि अभी तक एफबीआई ने इस रिपोर्ट पर कोई भी टिप्पणी नहीं की है।
कनाडा की खुफिया एजेंसियों ने जताई थी निज्जर के हत्या की आशंका
ब्रिटिश कोलंबिया गुरुद्वारा काउंसिल के प्रवक्ता मोनिंदर सिंह को भी एजेंटों ने चेतावनी दी थी। उन्होंने बताया कि कनाडा के खूफिया अधिकारियों ने जून में निज्जर की हत्या से पहले खालिस्तानी तत्वों को चेतावनी दी थी कि उनकी जान को खतरा है। मोनिंदर ने कहा कि हमको यह बताया गया था कि हमारी जान को खतरा है। पर कभी यह नहीं बताया गया कि यह खतरा आ कहां से रहा है। मोनिंदर सिंह के मुताबिक रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस के एजेंटों ने निज्जर को उसकी जान को खतरे के बारे में चेतावनी दी थी।
कैलिफोर्निया के सुखमन धामी को भी मिली थी चेतावनी
कैलिफोर्निया के गैर सरकारी संगठन इन्साफ के को-डायरेक्टर सुखमन धामी ने द इंटरसेप्ट को बताया कि हमें भी यह मैसेज मिले थे कि खालिस्तानी राजनिति से जुड़े कुछ नेताओं पर जान का खरता मंडरा रहा है। गृह मंत्रालय ने जुलाई 2020 में निज्जर को आतंकवादी करार दिया था। वहीं NIA ने उसके लिए 10 लाख रुपये के नकद इनाम का ऐलान किया था। जांच एजेंसी ने खालिस्तानी आतंकवादी के खिलाफ मोहाली की अदालत में आरोप पत्र भी दायर किया था।
पन्नू पर कसा NIA का शिकंजा
शनिवार को, NIA ने चंडीगढ़ और अमृतसर में सिख्स फॉर जस्टिस (FSJ) के अमेरिका स्थित प्रमुख खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नून की दो संपत्तियों और 45 कनाल कृषि भूमि को जब्त कर लिया। पन्नून कठोर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की धारा 51ए के तहत एक नामित आतंकवादी है।