TMC पार्षद पर शूटर ने चलाई गोली, खराब हुई बंदूक, बच गई जान

फुटेज में देखा जा सकता है कि TMC पार्षद हमले फेल होने में उसकी तरफ दौड़ते हैं। जैसे ही उसका साथी स्कूटी की रफ्तार तेज करता है, तभी बंदूकधारी उस पर चढ़ने की कोशिश करता है, लेकिन वह अपना संतुलन खो बैठता और गाड़ी पर चढ़ने में असमर्थ हो जाता है। बाद में स्थानीय निवासियों ने उसे पकड़ लिया

अपडेटेड Nov 16, 2024 पर 2:54 PM
TMC पार्षद पर शूटर ने चलाई गोली, खराब हुई बंदूक, बच गई जान

एक टीएमसी पार्षद पर शुक्रवार शाम एक जानलेवा हमला हुआ, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। हुआ ये कि बदमाश ने जिस बंदूक से गोली चलाई वो खराब हो गई, ये पूरी घटना नेता घर के सामने हुई, वहां लगे CCTV में कैद हो गई। यह घटना तब हुई, जब कोलकाता नगर निगम के वार्ड 108 के पार्षद सुशांतो घोष कल शाम फुटपाथ पर बैठकर लोगों से बात कर रहे थे। फुटेज में देखा जा सकता है कि TMC पार्षद हमले फेल होने में उसकी तरफ दौड़ते हैं।

जैसे ही उसका साथी स्कूटी की रफ्तार तेज करता है, तभी बंदूकधारी उस पर चढ़ने की कोशिश करता है, लेकिन वह अपना संतुलन खो बैठता और गाड़ी पर चढ़ने में असमर्थ हो जाता है। बाद में स्थानीय निवासियों ने उसे पकड़ लिया।


एक और वीडियो में, उसे भीड़ से यह कहते हुए सुना गया कि उसे कोई पैसा नहीं दिया गया था और केवल एक तस्वीर दी गई थी और पार्षद को मारने का आदेश दिया गया था। बंदूकधारी को पुलिस को सौंप दिया गया, जो घटना की जांच कर रही है।

खबरों के मुताबिक, बंदूकधारियों को बिहार से हायर किया गया था।

TMC पार्षद ने कहा कि वह किसी ऐसे शख्स को नहीं जानते, जो उन्हें मरना चाहता होगा। बाद में स्थानीय सांसद माला रॉय और विधायक जावेद खान ने उनसे मुलाकात की।

घर का कुआं पानी की जगह पेट्रोल उगलने लगा, पड़ोसी बाल्टी लेकर भागे, फिर आ गई पुलिस, जानें अब आगे क्या हुआ

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।