दुनियाभर में बहुत से ऐसे लोग हैं, जो सांप के नाम से थर-थर कांपने लगते हैं। मौत के घाट उतार देने वाले जहर से भरे इन रेंगने वाले जीवों से इंसान तो इंसान जंगल के जंगली जानवर भी खौफ खाते हैं। कहा जाता है कि एक बार सांप अगर भड़क गया तो फिर अपने शिकार की हालत पतली कर देता है। वहीं सोशल मीडिया में सांप से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस बीच इन दिनों सोशल मीडिया में सांप से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें सांप एक शख्स की कार के शीशे में बैठकर आराम से सफर कर रहा है। ड्राइवर की जैसी ही नजर पड़ी तो उसके होश उड़ गए।
फेसबुक पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में सांप लगातार गाड़ी के साइड मिरर और विंडशील्ड पर टिका रहता है। जिसे देख कार में बैठे बच्चे लगातार चीखते हुए सुनाई पड़ते है। अब इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर भी वायरल हो रहा है। जिससे यूजर्स भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
सांप के कार में घुसने का वीडियो हुआ वायरल
दरअसल, सिंगापुर में एक परिवार अपनी कार से सफर कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि उनके कार के साइड व्यू मिरर पर एक सांप चढ़ता हुआ नजर आया। इसके बाद कार में सवार परिवार के सदस्य और ड्राइवर के होश उड़ गए। सांप कार की विंडशील्ड पर रेंगते हुए नजर आता है। जैसे ही कार ट्रैफिक में चल रही थी कुछ समय बाद सांप ने ड्राइवर के साइड मिरर पर चढ़ना शुरू कर दिया। फिर थोड़ी ही देर में लपक कर वह दोबारा से गाड़ी की विंडो पर पहुंच जाता है। अपनी आंखों के सामने सांप का कार के बाहर करतब दिखाता देख अंदर बैठे बच्चे भी डर जाते है। पूरी जर्नी के दौरान बच्चों को चीखते चिल्लाते सुना जा सकता है। इस बीच गाड़ी ड्राइव कर रहा शख्स कहता है कि ‘इसका कलर बहुत सुंदर है।’
सोशल मीडिया में कमेंट्स की बौछार
कार में बैठे लोगों की बातों से इतर सांप गाड़ी लगातार अपना करतब दिखाते हुए बेफिक्री से अपने आसपास का निरीक्षण करता है। फेसबुक पर वायरल इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक करीब 250 यूजर्स ने लाइक किया है। जबकि पोस्ट पर 71 कमेंट भी आए है। वहीं 38 बार इस पोस्ट को शेयर भी किया गया है। Kenny Yap ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा- क्या सांप हैं!