भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। भारतीय क्रिकेट टीम के महानतम कप्तानों में शुमार मौजूदा गांगुली ने ट्वीट कर इसके बारे में जानकारी देते हुए नई पारी के संकेत दिए हैं।

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। भारतीय क्रिकेट टीम के महानतम कप्तानों में शुमार मौजूदा गांगुली ने ट्वीट कर इसके बारे में जानकारी देते हुए नई पारी के संकेत दिए हैं।
हालांकि, वह नई पारी क्या होगी इसके बारे में उन्होंने डिटेल में कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन माना जा रहा है वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तरफ से राज्यसभा जा सकते हैं। पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उनके घर पहुंचकर मुलाकात की थी।
हालांकि गांगुली की तरफ से इस बारे में कोई बयान नहीं दिया गया है। सौरव गांगुली ने ट्वीट कर कहा कि मैं कुछ ऐसा शुरू करने की योजना बना रहा हूं जो मुझे लगता है कि शायद बहुत से लोगों की मदद करेगा।
बंगाल टाईगर के नाम से मशहूर गांगुली ने एक बहुत भावुक मैसेज लिखा है। उन्होंने लिखा कि 1992 में उन्होंने क्रिकेट में अपना सफर शुरू किया। अब इसके 30 साल हो चुके हैं। तब से क्रिकेट ने उन्हें काफी कुछ दिया है।
अमित शाह के पिछले दिनों गांगुली के आवास पर जाने से यह अटकलें तेज हो गई थीं कि पूर्व क्रिकेटर जल्द ही राजनीति में हाथ आजमा सकते हैं। हालांकि रात्रिभोज को एक करीबी पारिवारिक संबंध बताया गया, जिसकी गांगुली, उनकी पत्नी डोना गांगुली, सौरव के बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली और परिवार के अन्य सदस्यों ने मेजबानी की।
शाह के साथ बीजेपी के विचारक स्वप्न दासगुप्ता, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी भी थे। अटकलों से वाकिफ गांगुली ने कहा था कि कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं...लेकिन मैं उन्हें (शाह को) 2008 से जानता हूं। क्रिकेट खेलते वक्त मैं उनसे मिलता था। इससे ज्यादा कुछ नहीं है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।