Get App

SpiceJet की फ्लाइट में फिर आई तकनीकी खराबी, हाल ही में टर्बुलेंस में फंसने की वजह से 17 यात्री हो गए थे घायल

चेन्नई से पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर जा रहे स्पाइसजेट के विमान SG-331 के इंजन में खराबी आने से उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही उसे वापस चेन्नई लौटना पड़ा

MoneyControl Newsअपडेटेड May 04, 2022 पर 1:47 PM
SpiceJet की फ्लाइट में फिर आई तकनीकी खराबी, हाल ही में टर्बुलेंस में फंसने की वजह से 17 यात्री हो गए थे घायल
मुंबई-दुर्गापुर फ्लाइट मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की गई है

स्पाइसजेट (SpiceJet) के यात्री मंगलवार रात एक बार फिर मुसीबत में पड़ गए। चेन्नई से पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-331 के इंजन में अचानक खराबी आ गई और उसे उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही वापस चेन्नई लौटना पड़ा। करीब साढ़े छह घंटे बाद फ्लाइट ने फिर दुर्गापुर के लिए उड़ान भरी। इस कारण यात्रियों को भारी परेशानी हुई। एयरलाइन ने इसके लिए यात्रियों से खेद प्रकट किया है।

नाराज यात्रियों ने ट्वीट कर फ्लाइट की अपडेट के बारे में पूछा जिसके बाद एयरलाइन ने तकनीकी खराबी की बात स्वीकार की। एक यात्री ने ट्वीट कर पूछा कि हाय स्पाइसजेट, क्या आप कृपया मुझे बता सकते हैं कि चेन्नई से दुर्गापुर के लिए आपकी फ्लाइट नंबर SG331 के साथ क्या चल रहा है। यह फ्लाइट चेन्नई में क्यों उतर गई है? मेरा परिवार इस फ्लाइट से यात्रा कर रहा है और कस्टमर सपोर्ट विकल्प पिछले 1 घंटे से उपलब्ध नहीं है।

इसके तुरंत बाद स्पाइसजेट ने जवाब देते हुए कहा कि जैसा कि जांच की गई है, फ्लाइट ऑपरेशन कारणों से प्रभावित है और 21.50 बजे प्रस्थान करेगी। असुविधा के लिए हमें खेद है। आपसे अनुरोध है कि फ्लाइट पर नजर रखें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें