Get App

Standard Chartered Bank ने शुरू की 20 हफ्तों की पैटर्निटी लीव, पुरुषों को होंगे ये फायदे

Paternity Leave India: भारत के दूसरे सबसे पुराने विदेशी बैंक Standard Chartered Bank ने अपनी दुनियाभर की कंपनियों में पैटर्निटी और एडोप्शन लीव देने का फैसला लिया है। 1 सितबंर से सभी पुरुष एंप्लॉयीज पेड पैटर्निटी और एडोप्शन लीव का लाभ ले पाएंगे। वर्क लाइफ बैलेंस और फैमिली प्लैनिंग के लिहाज से ये काफी बड़ी फैसला है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 31, 2023 पर 9:55 AM
Standard Chartered Bank ने शुरू की 20 हफ्तों की पैटर्निटी लीव, पुरुषों को होंगे ये फायदे
Standard Chartered Bank इंडिया में 20,000 पुरुष एंप्लॉयीज काम कर रहे हैं।

Paternity Leave India: ब्रिटिश कंपनी स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ने बुधवार को अपने एंप्लॉयीज के लिए एक खास अनाउंसमेंट की। बैंक ने अपनी सभी ग्लोबल एंप्लॉयीज को 20 हफ्तों की पैटर्निटी और एडोप्शन लीव देने का फैसला लिया है। बैंक ने अपनी स्टेटमेंट में लिखा कि ये पैटर्निटी और एडोप्शन लीव हर एंप्लॉयी को बिना उसका जेंडर जाने, रिलेशनशिप स्टेट्स के दी जाएगी। जहां इंडिया में मैटर्निटी बेनिफिट्स 26 हफ्तों के लिए दिए जाते हैं।वहां नए पिताओं के लिए ये काफी अच्छी पहल है। वो अपने बच्चे और फैमिली को इस दौरान अच्छा समय दे पाएंगे। अकसर बच्चे के पैदा होने पर माताओं की जरूरतों पर सारा फोकस होता है ऐसे में मेल पार्टनर की प्रेजेंस से ये जर्नी और भी खास हो जाएगी।

भारत का दूसरा सबसे पुराना विदेशी बैंक

Standard Chartered Bank भारत में HSBC के बाद दूसरा सबसे पुराना विदेशी बैंक है। पूरी दुनिया में इस बैंक में लगभग 83,000 एंप्लॉयी हैं। इनमें से 30,000 भारतीय एंप्लॉयीज हैं। Standard Chartered Bank इंडिया में 20,000 पुरुष एंप्लॉयीज काम कर रहे हैं। बैंक 1 सितंबर से इस खास पैटर्निटी और एडोप्शन लीव बेनिफिट्स को शुरू करने जा रहा है। इस लीव के बाद पुरुष एंप्लॉयी अपने बच्चे का ध्यान और अच्छे से रख पाएंगे।

बिना किसी ज्यादा इनक्वायरी और परेशानी के मिलेगी लीव

एंप्लॉयीज को बिना उनका जेंडर और रिलेशनशिप स्टेट्स जाने 20 हफ्तों की पेड पैटर्निटी और एडोप्शन लीव दी जाएगी। HR ग्रुप हेड तनुज कपिलाश्रमी ने कहा कि ये स्टेप कंपनी में काम कर रहे एंप्लॉयीज की फाइनेंशियल जरूरतों का ध्यान रखेगा। इससे वर्क स्पेस में फैमिली प्लानिंग को लेकर लोगों की च्वाइसेस बढ़ेंगी। साथ ही एक स्पोर्टिव कल्चर को बढ़ावा मिलेगा। Standard Chartered Bank पिछले 160 सालों से देशभर में काम कर रहा है। भारत की 42 सिटीज में इसकी 100 ब्रांचेज हैं। बैंक की ये पहल भारत में वर्किंग कल्चर में रेवोल्युशन ला सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें