अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) और उनके साथी बुच विल्मोर की जल्द ही धरती पर वापसी होने वाली है। स्पेसएक्स का स्पेस क्राफ्ट क्रू-10 दोनों को धरती पर वापस लाने के लिए स्पेस-एक्स का अंतरिक्ष यान इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पहुंच गया है। अंतरिक्ष में नौ महीने बिताने के बाद सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 19 मार्च को धरती पर लौटने वाले हैं। हालांकि, इतने लंबे समय तक अंतरिक्ष में ग्रेविटी के बिना रहने के कारण उनके शरीर पर इसका असर पड़ सकता है।
