Super Blue Moon 2024: आज रक्षाबंधन के दिन आसमान में दिखाई देगा सुपर ब्लू मून, क्या चांद हो जाएगा नीला?

Super Blue Moon 2024: इस बार का रक्षाबंधन बेहद खास है। इसकी वजह ये है कि इस दिन सुप ब्लू मून के भी दर्शन होंगे। भारतीयों के लिए यह संयोग किसी स्पेशल से कम नहीं है। यह सुपरमून साल 2014 का सबसे बड़ा और सबसे चमकीला चांद होगा। यह तीन दिन तक आसमान में दिखाई देगा

अपडेटेड Aug 19, 2024 पर 10:52 AM
Super Blue Moon 2024: इस साल 17 सितंबर को भी सुपर मून दिखाई देगा। इसे हार्वेस्ट मून के नाम से जाना जएगा।

देश भर में आज (19 अगस्त 2024) रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। इस बीच आज का दिन भारतीयों के लिए कुछ खास होने वाला है। आज (19 अगस्त) पृथ्वी से सुपर ब्लू मून दिखाई देगा। नासा के अनुसार यह तीन दिन तक दिखाई देगा। नासा के अनुसार, एक दुर्लभ पूर्णिमा, जिसे सुपर ब्लू मून (Super Blue Moon) के नाम से भी जाना जाता है। यह रविवार से शुरू हो गया है और बुधवार तक दिखाई देगा। यह सुपर मून साल 2014 का सबसे बड़ा और सबसे चमकीला चांद होगा। इसके अलावा बाकी के तीन सुपर मून भी इसी साल दिखाई देंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल के बचे हुए सुपर मून में से एक 17 सितंबर को दिखाई देगा। इसे हार्वेस्ट मून के नाम से जाना जाता है। फिर 17 अक्टूबर को यह दिखाई देगा। इसे हंटर मून के नाम से जाना जाता है। इस साल का अखिरी सुपर मून 15 नवंबर को दिखाई देगा। इसे बीवर मून कहा जाएगा।

राखी के साथ सुपर ब्लू मून


रक्षा बंधन को राखी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। यह पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस साल सुपर ब्लू मून के साथ रक्षाबंधन मनाया जाएगा। यह भारतीयों के लिए बेहद खास है। यह सुपर मून दोपहर 2.26 बजे से शुरू हो जाएगा, जो रात भर दिखाई देगा। यह बाकी पूर्णिमा को दिखने वाले चांद से करीब 30 फीसदी ज्यादा चमकीला दिखाई देगा।

जानिए सुपर ब्लू मून क्या है

एक पूर्णिमा या एक मौसम में तीसरी पूर्णिमा को सुपर ब्लू मून कहा जाता है। सुपर मून तब होता है, जब चांद पृथ्वी के सबसे करीब आता है। इस समय पूर्णिमा भी होनी चाहिए। इस दिन चांद सामान्य से काफी बड़ा और ज्यादा चमकदार दिखाई देता है। सुपर मून शब्द की उत्पत्ति 1779 में हुई थी। एक बड़े ज्यतिषी ने यह नाम रखा था। बता दें कि सुपर मून कोई ग्रहण नहीं है। यह एक खगोलीय घटना होती है।

क्या आज चांद दिखेगा नीला?

कुल मिलाकर एक ही महीने में जब दूसरी पूर्णिमा होती है, तो इसे ब्लू मून कहा जाता है। इसका नाम भले ही ब्लू मून है, लेकिन हकीकत यह है कि इस दिन चांद नीला नहीं दिखाई देता है। एक महीने में आने वाली दूसरी पूर्णिमा का यह पारंपरिक नाम है।

Raksha Bandhan 2024: दोपहर तक है भद्रा का साया, कब बांधे राखी, जानिए मंत्र और पूजन विधि

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।