देश भर में आज (19 अगस्त 2024) रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। इस बीच आज का दिन भारतीयों के लिए कुछ खास होने वाला है। आज (19 अगस्त) पृथ्वी से सुपर ब्लू मून दिखाई देगा। नासा के अनुसार यह तीन दिन तक दिखाई देगा। नासा के अनुसार, एक दुर्लभ पूर्णिमा, जिसे सुपर ब्लू मून (Super Blue Moon) के नाम से भी जाना जाता है। यह रविवार से शुरू हो गया है और बुधवार तक दिखाई देगा। यह सुपर मून साल 2014 का सबसे बड़ा और सबसे चमकीला चांद होगा। इसके अलावा बाकी के तीन सुपर मून भी इसी साल दिखाई देंगे।
