Tamil Nadu: महिला टीचर ने नहीं माना शादी का प्रस्ताव, नाराज शख्स ने स्कूल में घुसकर चाकू से कर दी हत्या

चाकू से लैस होकर, वह स्कूल में उसके सामने आ गया। इससे पहले की वह भागने की कोशिश करती, उसने कथित तौर पर टीचर की गर्दन और पेट पर वार कर दिया। नजदीकी अस्पताल ले जाने पर रमानी को मृत घोषित कर दिया गया। मदन को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया और अब वह न्यायिक हिरासत में है

अपडेटेड Nov 21, 2024 पर 8:52 PM
Story continues below Advertisement
Tamil Nadu: टीचर ने नहीं माना शादी का प्रपोजल, नाराज शख्स ने स्कूल में घुसकर चाकू से कर दी हत्या

तमिलनाडु के तंजावुर जिले के मल्लीपट्टिनम सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल के परिसर में बुधवार को दिनदहाड़े एक 26 साल की टीचर की उसके गांव के 30 साल के शख्स ने चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने महिला से से शादी का प्रस्ताव रखा था। पुलिस के अनुसार, टीचर एम रमानी पर स्टाफ रूम के पास कथित तौर पर पी मदन ने हमला किया था। लड़की उसे ये कह कर मना कर दिया था कि उसके परिवार वाले तैयार नहीं हैं, जिससे मदन नाराज था। चाकू से लैस होकर, वह स्कूल में उसके सामने आ गया। इससे पहले की वह भागने की कोशिश करती, उसने कथित तौर पर टीचर की गर्दन और पेट पर वार कर दिया।

नजदीकी अस्पताल ले जाने पर रमानी को मृत घोषित कर दिया गया। मदन को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया और अब वह न्यायिक हिरासत में है। रमानी की जून में नियुक्ती हुई थी और वह एक अस्थायी तमिल शिक्षक थीं।

5 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा


पुलिस ने कहा कि हमला स्कूल समय के दौरान सुबह करीब 10.10 बजे हुआ और दूसरे स्टाफ सदस्यों ने इसे देखा। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने रमानी की मौत को "एक अपूरणीय क्षति" बताते हुए उनके परिवार के लिए 5 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की।

स्कूल शिक्षा मंत्री अंबिल महेश पोय्यामोझी ने स्कूल और पीड़ित परिवार से मुलाकात की और अगले हफ्ते क्लास फिर से शुरू होने से पहले छात्रों और कर्मचारियों को साइकोलॉजिकल काउंसलिंग देने का वादा किया।

विपक्षी नेताओं ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने में कथित विफलता के लिए सत्तारूढ़ सरकार की आलोचना की। अन्नाद्रमुक नेता एडप्पादी के पलानीस्वामी ने इस घटना के लिए "प्रशासनिक लापरवाही" को जिम्मेदार ठहराया, जबकि AMMK नेता टीटीवी दिनाकरण ने सरकार से शिक्षकों और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

Jhansi Hospital Fire: तीन दिन से पाल रहे थे दूसरे का बच्चा...फिर पता चली सच्चाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।