Get App

Train Accident: तमिलनाडु में पैसेंजर ट्रेन के 5 डिब्बे पटरी से उतरे, लोको पायलट की वजह से बड़ा हादसा टला

Tamil Nadu Train Accident: तमिलनाडु में मंगलवार (14 जनवरी, 2025) सुबह विल्लुपुरम यार्ड में मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (MEMU) ट्रेन पटरी से उतर गई। रेलवे के एक अधिकारी के अनुसार, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इस घटना के दौरान एक बोगी में कुछ यात्री सवार थे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 14, 2025 पर 1:59 PM
Train Accident: तमिलनाडु में पैसेंजर ट्रेन के 5 डिब्बे पटरी से उतरे, लोको पायलट की वजह से बड़ा हादसा टला
Tamil Nadu Train Accident: लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन रोक दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया

Tamil Nadu Train Accident: पुडुचेरी जा रही एक मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (MEMU) ट्रेन मंगलवार (14 जनवरी) को तमिलनाडु में विल्लुपुरम के पास पटरी से उतर गई। अधिकारी ने बताया कि एक बड़ा हादसा टल गया क्योंकि लोको पायलट ने इसे देख लिया और तुरंत ट्रेन रोक दी। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि तीन घंटे के भीतर ट्रेनों की आवाजाही बहाल कर दी गई।

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, तमिलनाडु के विल्लुपुरम रेलवे स्टेशन के पास पुडुचेरी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के कम से कम पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि, लोको पायलट द्वारा ट्रेन को तुरंत रोकने के कदम से कोई बड़ा हादसा टल गया। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही ट्रेन के पटरी से उतरने का कारण पता चल सकेगा।

इस घटना के जांच के आदेश दे दिए गए हैं। लगभग 500 यात्रियों को लेकर विल्लुपुरम-पुडुचेरी ट्रेन जब सुबह 5.25 बजे विल्लुपुरम से रवाना हुई। ट्रेन एक मोड़ पार कर रही थी, तभी उसका एक डिब्बा पटरी से उतर गया। संयोग से कोई हादसा नहीं हुआ, क्योंकि लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन को रोक दिया।

इस दुर्घटना के कारण विल्लुपुरम रूट्स पर मंगलवार सुबह 8.30 बजे तक ट्रेन सेवाएं बाधित रहीं। विल्लुपुरम-पुडुचेरी एमईएमयू एक छोटी दूरी की ट्रेन है जो करीब 38 किलोमीटर की दूरी तय करती है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार रेलवे कर्मचारियों ने बताया कि सभी यात्रियों को ट्रेन से सुरक्षित निकाल लिया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें