You Tube Cyberattacked : कॉमेडियन तन्मय भट्ट का You Tube अकाउंट हुआ हैक, हैकर ने बदल दिया चैनल का नाम

You Tube Cyberattacked : कॉमेडियन तन्मय भट्ट को इन दिनों साइबर अटैक का सामना करना पड़ा। हैकर ने उनके यू ट्यूब चैनल और जी मेल अकाउंट को हैक कर लिया। ट्वीट के जरिए तन्मय भट्ट ने मदद मांगी। ये इस तरह का दूसरा साइबर अटैक है। इससे चंद घंटों पहले बरखा दत्त के यू ट्यूब चैनल को भी हैक कर लिया गया था। उसके नाम को तो बदला ही गया साथ ही उनके सारे कंटेट को हैकर ने डिलीट कर दिया।

अपडेटेड Jun 06, 2023 पर 9:26 AM
Story continues below Advertisement
तन्मय भट्ट के केस में भी You Tube Channel नाम बदला गया और Tesla Corp कर दिया गया।

You Tube Cyberattacked : दिग्गज पत्रकार बरखा दत्त के डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म के हैक होने की खबरों के कुछ ही समय बाद कॉमेडियन तन्मय भट्ट के चैनल की भी हैक होने की खबर आई। यू ट्यूबर तन्मय भट्ट के चैनल पर भी साइबर अटैक हुआ। तन्मय ने ट्विटर पर इसकी जानकारी शेयर की। तन्मय ने गूगल और यू ट्यूब से ट्विटर पर इस समस्या को सुलझाने के लिए मदद मांगी। AIB के को-फाउंडर ने अपनी परेशानी को ट्वीट के जरिए बयां किया।

जी मेल और यू ट्यूब अकाउंट किए गए हैक

ट्वीट में तन्मय भट्ट ने बताया कि उनका यू ट्यूब और जी मेल अकाउंट हैक हो गया है। उन्होंने जल्द से जल्द लोगों की मदद मांगी और उन्हें मैसेज करने के लिए भी कहा। इस ट्वीट के साथ तन्मय ने गूगल और यू ट्यूब को भी टैग किया है। इस मामले को देखते हुए यू ट्यूब के स्पोकपर्सन ने बताया कि हम अकाउंट की सिक्योरिटी को काफी गंभीरता से लेते हैं। तन्मय भट्ट के ट्वीट के बाद से हमारी टीम केस की जांच कर रही है। हम तन्मय भट्ट के साथ मिलकर काम कर रहे हैं ताकि उनके अकाउंट को फिर से रिस्टोर किया जा सके।

बरखा दत्त के बाद तन्मय भट्ट

ये हादसा तन्मय भट्ट के साथ भी ठीक उसी समय हुआ जब बरखा दत्त के यू ट्यूब अकाउंट को हैक करने की खबरें आईं। बरखा दत्त के The Mojo Story को ना केवल हैक किया गया बल्कि उनके अकाउंट से सारी वीडियोज भी डिलीट कर दी गईं। बरखा दत्त ने यू ट्यूब से चैनल को Freeze कर देने की रिक्वेस्ट की ताकि हैकर उनके चैनल से और किसी तरह की छेड़छाड़ ना कर सके।

Business Idea: शुरू करें पुरानी कार खरीदने-बेचने का बिजनेस, हर महीने लाखों रुपये कमाएं


 चैनल का बदला नाम

हैकर सिर्फ चैनल्स को हैक ही नहीं कर रहा है बल्कि उनका नाम भी बदल रहा है। The Mojo Story का नाम बदलकर @teslanewstar05 कर दिया गया। सारी वीडियोज को डिलीट कर एक नई वीडियो चैनल पर अपलोड की गई जिसमें एलॉन मस्क नजर आ रहे हैं। तन्मय के केस में भी नाम बदला गया और Tesla Corp कर दिया गया। ये अभी तक पता नहीं लग पाया है कि इसके पीछे एक ही इंसान का हाथ है या दोनों अलग-अलग साइबर अटैक हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।