Healthy Lifestyle Story: अगर आप दांतों की समस्या से जूझ रहे हैं तो कभी भी इसे नजर अंदाज नहीं करना चाहिए। कई बार दांत तेजी से पीले होने लगते हैं। ऐसे में इसे आम समस्या न समझें। पीले दांत (Yellow Teeth) होने की वजह से हमें कई बार शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। पीले दांतों के पीछे कई बीमारियां छिपी होती हैं। ये बीमारियां धीरे-धीरे दांतों को खोखला कर देती है। लेकिन सही उपाय और बचाव से आप दांतों की सफेदी और चमक बरकरार रख सकते हैं। कुछ चीजों को खाने और बीमारियों के कारण दांत पीले पड़ने लगते हैं। जो कि खराब ओरल हेल्थ का चेतावनी भरा संकेत हो सकता है।
जब दांत किसी बीमारी के कारण पीले होने लगते हैं, तो इन्हें सफेद बनाने का कोई उपाय असर नहीं दिखा पाता है। कई बार रोजाना अच्छी तरह से दांतों को साफ करने के बाद भी दांतों में पीलापन आ जाता है। इतना ही नहीं साफ-सफाई और हाइजीन का पूरा ध्यान न रखना भी इसका एक कारण हो सकता है।
जब दांतों का पीलापन कैल्शियम की कमी के कारण होता है। तब इन्हें सफेद बनाने का कोई उपाय काम नहीं करता। कैल्शियम आपके दांतों को मजबूत और सफेद बनाने के लिए बहुत जरूरी है। इसकी कमी से दांत अपनी चमक खोने लगते हैं और पीले हो जाते हैं। इसलिए आपको डाइट में कैल्शियम रिच फूड्स का सेवन करना चाहिए।
लिवर का रोग बढ़ने से दांत पीले पड़ जाते हैं। कई रिसर्च में कहा गया है कि जब मरीज पीलिया जैसे लिवर के रोग से पीड़ित होता है। तब शरीर में बिलीरुबीन बढ़ने लगता है। जिसके कारण त्वचा, आंखों के साथ दांत भी पीले पड़ सकते हैं।
कैंकर सोर्स (Canker Sores)
कभी-कभी मुंह में छोटे-छोटे छाले हो जाते हैं। ये छाले मुंह के तालू पर भी हो सकते हैं। कैंकर सोर्स दिखने में लाल और पीले रंग के हो सकते हैं। यह दिक्कत आपकी ओरल हेल्थ को बिगाड़ देती है और दांतों के रंग में भी बदलाव आ सकता है।
दांतों को सफेद रखने के लिए आपको रेगुलर ओरल चेकअप कराने की जरूरत है। ताकि समय पर इसके पीछे की बीमारियों का इलाज किया जा सके। वहीं, आपको स्मोकिंग और ड्रिंकिंग छोड़ देना चाहिए। यह भी दांतों के लिए नुकसानदायक होता है। इससे भी दांत पीले हो जाते हैं। इसके अलावा दो बार ब्रश जरूर करना चाहिए।
दांतों का पीलापन दूर करने के लिए नमक और सरसों के तेल के इस्तेमाल का नुस्खा काफी पुराना और कारगर है। इसके लिए आधे चम्मच नमक में कुछ बूंदें सरसों के तेल की मिलाएं। अब इस मिश्रण से अपने दांतों पर धीरे-धीरे मसाज करें। इस प्रक्रिया को हफ्ते में एक बार करें। ऐसा करने से करने से आपको फर्क नजर आएगा।
दांतों को सफेद और चमकदार बनाने के लिए आप नींबू और संतरे के छिलके चबाएं या फिर उन्हें दांतों पर रगड़ें। यह प्रक्रिया आप हफ्ते में दो बार कर सकते हैं।
दांतों की सफाई के लिए नीम की दातून से अच्छा कोई विकल्प नहीं है। रोजाना नीम की दातून का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे एक हफ्ते में ही आपके दांत मोती जैसे चमकने लगेंगे।