Telangana Man Viral Video : सोशल मीडिया पर रिल्स स्क्रॉल करते हुए आपने हाथ से पंखा रोकने वाले बाबा के वीडियो जरूर देखा होगा। लोग उन्हें चमत्कारिक मानकर उन्हें नमन करते हैं। पंखा वाले बाबा के वीडियो में एक गाना बजता है, जिसका नाम ‘लड्डू मुट्या’ रखा गया है। लेकिन तेलंगाना एक शख्स ने ऐसा ही कुछ करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया दिया था।
तेलंगाना के ड्रिल मैन का कमाल
तेलंगाना के ड्रिल मैन कहे जाने वाले क्रांति कुमार पनीकेरा ने पहले अपनी जीभ से 57 इलेक्ट्रिक फैन ब्लेड को रोकने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (GWR) बनाकर दुनिया को चौंका दिया था। क्रांति ने अब एक और अजीबोगरीब रिकॉर्ड बनाया है।
बता दें कि 2024 में इटली के लो शो देई रिकॉर्ड की अपनी यात्रा के दौरान, उन्होंने हथौड़े का उपयोग करके अपनी नाक में 22 कीलें डालने का प्रयास करके सभी को चौंका दिया। GWR द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में, क्रांति ने अपनी नाक में एक के बाद एक कील ठोंककर अपना हुनर दिखाया। क्रांति ने ऐसा करना तब तक ऐसा करना नहीं रोकते हैं, जब तक वो मौजूदा रिकॉर्ड नहीं तोड़ नहीं देते। इंस्टाग्राम पर क्लिप शेयर करते हुए GWR ने लिखा, "एक मिनट में हथौड़े से नाक में सबसे ज़्यादा कीलें ठोंकी गईं।" कमेंट सेक्शन में उन्होंने लिखा, इसे घर पर ट्राई न करें।
लोगों ने कहा लोहे का आदमी
इससे पहले, नाक में सबसे ज़्यादा कीलें ठोंकने का रिकॉर्ड न्यू ब्रंसविक, कनाडा के बर्नबी क्यू ऑर्बैक्स के नाम था। 2015 में, उन्होंने बसकर्स ऑन द बे फ़ेस्टिवल में 30 सेकंड में अपनी नाक में 15 कीलें ठोंककर रिकॉर्ड बनाया था। क्रांति कुमार के कमाल से लोग हैरान है, मगर सोशल मीडिया के यूजर्स ने खतरनाक स्टंट के रेकॉर्ड पर सवाल खड़े किए हैं। ड्रिल मैन को सिर्फ अपनी नाक में कील ठोंकने के लिए ही नहीं जाना जाता, बल्कि उसने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी अपना नाम दर्ज कराया है। उसने एक मिनट में अपनी जीभ से 57 इलेक्ट्रिक पंखे के ब्लेड को रोका था। क्रांति कुमार की अचीवमेंट पर एक यूजर ने लिखा है, 'लोहे की जुबान वाला आदमी'. दूसरा यूजर लिखता है, 'क्या इस तरह की कोई ट्रैनिंग भी होती है?.'