बिहार के बेतिया में एक शादी उस वक्त हंगामे में बदल गई जब दूल्हे की सच्चाई मंडप में ही सामने आ गई। बारात धूमधाम से पहुंची थी, रस्में भी शुरू हो चुकी थीं, लेकिन तभी लड़की वालों को शक हुआ कि दूल्हे द्वारा लाए गए गहने असली नहीं हैं। जांच करने पर खुलासा हुआ कि ये नकली हैं! शक गहराया तो दूल्हे की डिग्री पर भी सवाल उठाए गए। खुद को इंजीनियर बताने वाला दूल्हा जब अपनी डिग्री दिखाने में नाकाम रहा, तो लड़की पक्ष भड़क उठा। गुस्साए घरवालों ने न सिर्फ शादी तोड़ी, बल्कि दूल्हे और बारातियों को बंधक बना लिया।
