जादवपुर यूनिवर्सिटी के इस छात्र को फेसबुक में मिली 1.8 करोड़ की जॉब, गूगल और एमेजॉन को ठुकराया

कंप्यूटर साइंस में चौथे ईयर के छात्र बिसाख मोंडल ने कहा कि फेसबुक ने सबसे ज्यादा सैलरी पैकेज ऑफर किया था, इसलिए मुझे लगा कि इसे चुनना सही रहेगा

अपडेटेड Jun 27, 2022 पर 9:54 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बिसाख मोंडल पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रहने वाले हैं और एक सामान्य पृष्ठभूमि से आते हैं

कोलकाता के जादवपुर यूनिवर्सिटी (Jadavpur University) में पढ़ने वाले छात्र बिसाख मोंडल (Bisakh Mondal) को फेसबुक (Facebook) में 1.8 करोड़ रुपये के सालाना पैकेज पर जॉब मिली है। बिसाख कंप्यूटर साइंस में चौथे ईयर के छात्र हैं और इस साल सितंबर में फेसबुक के लंदन ऑफिस में ज्वाइन करेंगे।

बिसाख ने एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में कहा, "मुझे मंगलवार को जॉब ऑफर मिला। कोरोना महामारी के दौरान पिछले दो सालों में, मुझे कई संस्थानों में इंटर्नशिप करने का मौका मिला और इससे मुझे पढ़ाई के बाहर भी ज्ञान इकठ्ठा करने में मदद मिली। इसने मुझे इंटरव्यू निकालने में भी मदद की।"

मोंडल को गूगल और एमेजॉन से भी जॉब ऑफर मिले थे, लेकिन उन्होंने बेहतर पैकेज होने के नाते फेसबुक के जॉब ऑफर को स्वीकार करना चुना। उन्होंने बताया, "मैं सितंबर में फेसबुक को ज्वाइन करूंगा। इस जॉब को स्वीकार करने से पहले, मुझे गूगल और एमेजॉन से भी जॉब ऑफर मिले थे। फेसबुक ने सबसे ज्यादा पैकेज ऑफर किया था, इसलिए मुझे लगा कि इसे चुनना सही रहेगा।"


यह भी पढ़ें- Bajaj Auto ने शेयर बायबैक का ऐलान किया, 4600 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से 54.35 लाख शेयर खरीदने का प्लान

एक टीवी चैनल से बात करते हुए मोंडल से जब यह पूछा गया कि उनके मां-बाप की इस खबर पर क्या प्रतिक्रिया थी, तो उन्होंने बताया, "जाहिर है, मेरे माता-पिता इस खबर से बहुत ज्यादा खुश हैं।"

मोंडल पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहट के रहने वाले हैं और एक सामान्य पृष्ठभूमि से आते हैं। उनकी माता शिबानी मोंडल आंगनबाड़ी में काम करती हैं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'उनका बेटे हमेशा से पढ़ने में काफी तेज था और वह अपने बेटे की सफलता से काफी खुश हैं।'

उन्होंने कहा, "यह हमारे लिए काफी गर्व की बात है। उसे सफल होते देखने के लिए हमने काफी संघर्ष किए हैं। वह अपनी पढ़ाई को लेकर हमेशा से गंभीर रहा है। इंटरमीडिएट में अच्छे नंबर और ज्वाइंट एंट्रेस एग्जाम में अच्छे रैंक के बाद उसे जादवपुर यूनिवर्सिटी में एडमिशन मिला था।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।