Get App

जादवपुर यूनिवर्सिटी के इस छात्र को फेसबुक में मिली 1.8 करोड़ की जॉब, गूगल और एमेजॉन को ठुकराया

कंप्यूटर साइंस में चौथे ईयर के छात्र बिसाख मोंडल ने कहा कि फेसबुक ने सबसे ज्यादा सैलरी पैकेज ऑफर किया था, इसलिए मुझे लगा कि इसे चुनना सही रहेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 27, 2022 पर 9:54 PM
जादवपुर यूनिवर्सिटी के इस छात्र को फेसबुक में मिली 1.8 करोड़ की जॉब, गूगल और एमेजॉन को ठुकराया
बिसाख मोंडल पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रहने वाले हैं और एक सामान्य पृष्ठभूमि से आते हैं

कोलकाता के जादवपुर यूनिवर्सिटी (Jadavpur University) में पढ़ने वाले छात्र बिसाख मोंडल (Bisakh Mondal) को फेसबुक (Facebook) में 1.8 करोड़ रुपये के सालाना पैकेज पर जॉब मिली है। बिसाख कंप्यूटर साइंस में चौथे ईयर के छात्र हैं और इस साल सितंबर में फेसबुक के लंदन ऑफिस में ज्वाइन करेंगे।

बिसाख ने एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में कहा, "मुझे मंगलवार को जॉब ऑफर मिला। कोरोना महामारी के दौरान पिछले दो सालों में, मुझे कई संस्थानों में इंटर्नशिप करने का मौका मिला और इससे मुझे पढ़ाई के बाहर भी ज्ञान इकठ्ठा करने में मदद मिली। इसने मुझे इंटरव्यू निकालने में भी मदद की।"

मोंडल को गूगल और एमेजॉन से भी जॉब ऑफर मिले थे, लेकिन उन्होंने बेहतर पैकेज होने के नाते फेसबुक के जॉब ऑफर को स्वीकार करना चुना। उन्होंने बताया, "मैं सितंबर में फेसबुक को ज्वाइन करूंगा। इस जॉब को स्वीकार करने से पहले, मुझे गूगल और एमेजॉन से भी जॉब ऑफर मिले थे। फेसबुक ने सबसे ज्यादा पैकेज ऑफर किया था, इसलिए मुझे लगा कि इसे चुनना सही रहेगा।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें