Get App

Traffic Challan: वाहन का नंबर प्लेट छिपाना पड़ जाएगा भारी, कटेगा मोटा चालान, कभी न करें ऐसी गलती

Traffic Challan: भारत सरकार ने सड़क पर चलने के लिए कुछ नियम बनाए हैं। जिनका पालन करना हर किसी के लिए बेहद जरूरी है। अगर आप नियमों का पालन नहीं करते हैं तो मोटा जुर्माना भरना पड़ सकता है। ऐसे ही अगर आप अपने वाहन के नंबर प्लेट को छिपाने की कोशिश करते हैं तो यह भारी पड़ सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 07, 2024 पर 4:17 PM
Traffic Challan: वाहन का नंबर प्लेट छिपाना पड़ जाएगा भारी, कटेगा मोटा चालान, कभी न करें ऐसी गलती
Traffic Challan: नंबर प्लेट छिपाने पर 5000 रुपये तक का चालान कट सकता है।

Traffic Challan: अगर आप कार या बाइक ओनर हैं तो यह खबर आपके बेहद काम की है। ट्रैफिक के नियमों के तहत आपको इस जानकारी से कभी न कभी फायदा हो सकता है। दरअसल, आज के इस डिजिटल युग में ट्रैफिक पुलिस बहुत कम रोकती है। ट्रैफिक नियमों को पालन नहीं करने पर सीधे ई-चालान भेज दिया जाता है। लिहाजा ट्रैफिक पुलिस के साथ-साथ आपको कैमरे के प्रति सतर्क रहना होगा। नहीं तो एक छोटी सी गलती होने पर मोटे जुर्माना भरना पड़ सकता है। भारत में कई ऐसी सड़कें भी बन गई हैं। जहां ट्रैफिक पुलिस नहीं बल्कि आधुनिक कैमरे नियम तोड़ने वालों पर नजर रखते हैं।

ऐसे ही गाड़ी के नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ करने पर आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है। लिहाजा वाहन चलाते समय हमेशा सतर्क रहें। एक छोटी सी गलती आप पर भारी पड़ सकती है।

वाहन की नंबर प्लेट साफ दिखना चाहिए

आजकल रोड़ में हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इससे हर साल लाखों चालान कट रहे हैं। किसी के भी ट्रैफिक नियम तोड़ने पर कैमरे की नजर में आ जाता है। रेड लाइट क्रॉस करने, हेलमेट नहीं पहनने या फिर तय सीमा से ज्यादा स्पीड से चलने का चालान कैमरे के जरिए हो जाता है। यही वजह है कि लोग अब इससे बचने का भी जुगाड़ निकालने लगे हैं। कैमरे के चालान से बचने के लिए लोग अपनी नंबर प्लेट को छिपा देते हैं। कुछ लोग इस पर टेप लगा देते हैं तो कुछ जानबूझकर मिट्टी लगा देते हैं। अगर आप भी ऐसा ही कर रहे हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। ऐसे में अगर आपने नंबर प्लेट के साथ कोई छेड़छाड़ की तो 5000 रुपये तक जुर्माना भरना पड़ सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें