Traffic Challan: क्या चप्पल पहनकर बाइक चलाने पर कट जाएगा चालान? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया सच

Traffic Challan on Sleepers: कई बार देखा जाता है कि कुछ लोग चप्पल या स्लीपर (Slippers) पहनकर बाइक चलाते हैं। ऐसे में बहुत से लोगों का मानना है कि चप्पल पहनकर कार या बाइक चलाने पर चालान कट सकता है। लेकिन क्या यह पूरी तरह सच है। इस बारे में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी दी है

अपडेटेड Aug 13, 2024 पर 4:56 PM
Story continues below Advertisement
Traffic Challan on Sleepers: चप्पल पहनकर कार चलाने पर ट्रैफिक नियमों के अनुसार कोई चालान काटने का प्रावधान नहीं है।

देश में बाइक या कार चलाने के लिए कई नियमों का पालन करना पड़ता है। केंद्र सरकार की ओर से मोटर व्हीकल एक्ट में साल 2019 में कुछ बदलाव किए गए थे। इसी मोटर व्हीकल एक्ट (Motor Vehicle Act) के तहत कई नियमों का पालन करना पड़ता है। बाइक चलाते समय सबसे ज्यादा जरूरी है कि आपके पास हेलमेट (Helmet) होना चाहिए। वहीं कुछ लोग चप्पल पहनकर बाइक या कार चलाने लगते हैं। ऐसे में बहुत से लोगों का कहना है कि चप्पल पहनकर बाइक चलाने पर चालन कट सकता है। लेकिन क्या यह पूरी तरह सच है, इस बारे में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जानकारी दी है।

दरअसल, चप्पल पहनकर बाइक से सड़क पर निकल पड़ते हैं तो ये आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। लिहाजा कोशिश करें कि बाइक राइड करते हुए जूते पहनें। इसकी वजह ये है कि किसी दुर्घटना की स्थिति में ये आपके पैरों की सुरक्षा कर सकते हैं। आपको चोट कम लगेगी। चप्पल पहनने पर ज्यादा चोट लगने के आसार रहते हैं, साथ ही गियर शिफ्टिंग में भी दिक्कत हो सकती है।

क्या चप्पल पहनकर बाइक चलाने पर कट सकता है चालान


बता दें कि मोटर व्हीकल एक्ट में चप्पल या सैंडल पहनकर बाइक या कार न चलाने का ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। कानून में ऐसा कोई नियम नहीं है। लिहाजा चप्पल पहनकर कार या बाइक चलाने पर चालान नहीं काटा जाता है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि चप्पल पहनकर बाइक चलाने या फिर कम कपड़े पहनकर स्कूटी चलाने पर चालान नहीं हो सकता है। उन्होंने बताया था कि चप्पल पहनने, आधी बांह की शर्ट पहनने, लुंगी बनियान में गाड़ी चलाने, गाड़ी का शीशा गंदा होने या फिर गाड़ी में एक्सट्रा बल्ब नहीं रखने पर चालान का कोई प्रावधान नहीं है। इस पोस्ट के साथ लिखा गया था कि अफवाहों से सावधान रहें।

जूते पहनकर गाड़ी चलाने के फायदे

अब अगर आप जूते पहनकर कार या बाइक चलाते हैं तो आपको रेस या ब्रेक पैडल पर अच्छी ग्रिप मिलती है। जबकि चप्पलों में ग्रिप नहीं बन पाती है। कई बार तो ऐसा भी होता है कि चप्पल पेडल्स पर फिसल सकती है। जिससे दुर्घटना होने का खतरा बढ़ सकता है। वहीं अगर आप चप्पल की जहगह जूते पहनकर ड्राइविंग करेंगे तो पेडल्स पर अचछी ग्रिप बनी रहेगी।

Traffic Challan: गाड़ी चलाते समय दिखाएं ये होशियारी, कभी नहीं कटेगा चालान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।