Train Cancelled Today: वाराणसी से रवाना की जाने वाली ये ट्रेन कर दी गई है कैंसिल, जानिए किन रूटों पर ट्रेनों का रूट किया गया है डायवर्ट

Train Cancelled Today: अगर आप भी भारतीय रेलवे से यात्रा करने जा रहे हैं तो जानिए भारतीय रेलवे की अपडेट की गई ये खास लिस्ट। भारतीय रेलवे ने 25 मई को वैसे तो कई रूटों पर ट्रेनें कैंसिल की हैं और कई रूट डायवर्ट भी किए लेकिन हम आपको नई दिल्ली, वाराणसी और बीकानेर से जुड़ी खास जानकारी बताने जा रहे हैं। जानिए कौन सी ट्रेनें इन रूटों पर आज कर दी गई हैं कैंसिल-

अपडेटेड May 25, 2023 पर 8:58 AM
Story continues below Advertisement
वाराणसी से आसनसोल रवाना की जाने वाली ट्रेन की गई कैंसिल

Indian Railway Train Cancel List: रेलवे से रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं। ये भारत का सबसे पुराना तंत्र है। ऐसे में रेलवे अपने इस तंत्र के विकास के लिए कई जरूरी फैसले लेता है जिसमें स्टेशनों और पटरियों की मरम्मत शामिल है। अगर आप भी भारतीय रेलवे से यात्रा करने जा रहे हैं तो इससे जुड़ी हर-छोटी बड़ी अपडेट आपके बहुत काम आ सकती है।वाराणसी और दिल्ली से ये खास ट्रेनें लेने वाले हैं तो घर से निकलने के पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें।

आइए जानते हैं कि किन रूट्स पर ये गाड़ियां कैंसिल रहने वाली हैं और इनका पूरा शेड्यूल क्या है-

25 मई को ट्रेन नंबर 135523/13554 आसनसोल - वाराणसी- आसनसोल MEMU एक्सप्रेस  कैंसिल कर दी है। ये ट्रेन 30 मई को भी को भी कैंसिल रहेगी। इसके अलावा  ट्रेन नंबर 06417/06418 काटपाटी-जोलारपेट्टई MEMU एक्सप्रेस स्पेशल 31 मई तक कैंसिल रहेगी। ट्रेन नंबर 12424/12423 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ टाउन राजधानी एक्सप्रेस डिब्रूगढ़ टाउन नहीं जाएगी। इस ट्रेन को पहले हही डिब्रूगढ़ स्टेशन पर रोक दिया जाएगा।

बीकानेर में ट्रेनों का रूट किया गया डायवर्ट

राजस्थान में भी कुछ ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं। ट्रेन नंबर 14888 बाड़मेर-ऋषिकेश रेल सर्विस जोधपुर-मेड़ता रोड-बीकानेर की बजाय जोधपुर-फालोदी-लागढ़-बीकानेर से होकर जाएगी। बीकानेर मेड़ता रोड सेक्शन पर पुल निर्माण की वजह से ट्रेन का रूट डायवर्ट किया गया है। ट्रेन नंबर 19226 जम्मू तवी-जोधपुर के बीच चलने वाली ट्रेन भी अपने रेगुलर रूट जोधपुर-मेड़ता रोड-बीकानेर की बजाय जोधपुर-फालोदी-लागढ़-बीकानेर से होकर गुजरेगी।

Business Idea: सिर्फ 1 लाख रुपये में शुरू करें Ice Cube का बिजनेस, गर्मी में होगी बंपर कमाई


कैसे जानें ट्रेनों का स्टेटस

अगर आप अपनी ट्रेन की रिएल टाइम अपडेट जानना चाहते हैं तो आप इसके लिए भारतीय रेलवे की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। रेलवे वेबसाइट https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes पर या IRCTC की वेबसाइट के लिंक https://www.irctchelp.in/cancelled-trains-list/#list2 प‍र जाएं। फिर ट्रेन का नंबर या ट्रेन का नाम भरें। सही जानकारी भरने के बाद आपको ट्रेन का स्टेटस पता लग जाएगा। ट्रेन कौन से रूट से होकर जा रही है, कितने घंटे लेट होगी या कैंसिल तो नहीं कर दी गई है ये सारी जानकारी आपको महज एक क्लिक में मिल जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।