Train Ticket Rule: क्या आपके ट्रेन टिकट पर कोई दूसरा कर सकता है सफर? जानिए रेलवे का नियम

Indian Railways: अगर आप ट्रेन में सफर कर रहे हैं तो इसके नियमों के बारे में जानना भी बहुत जरूरी है। कई बार ऐसा होता है कि जब ट्रेन टिकट का रहता है तो मजबूरी में यात्रा रद्द करनी पड़ती है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या अब आप अपने कंफर्म टिकट को किसी और के नाम ट्रांसफर कर सकते हैं? इस बारे में हम आपको विस्तार से जानकारी दे रहे हैं

अपडेटेड Oct 19, 2023 पर 4:05 PM
Story continues below Advertisement
Train Ticket Rule: रेलवे के नियमों के हिसाब से आप किसी फैमिली मेंबर की टिकट पर या कोई और फैमिली मेंबर आपकी टिकट पर यात्रा कर सकता है।

Train Ticket Rule: भारतीय ट्रेन से हर दिन एक बड़ी संख्या में लोग एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा करते हैं। एक ऐसा परिवहन है, जहां गरीब से गरीब और अमीर से अमीर लोगों को सफर करते हुए देखा जा सकता है। दुनियाभर में भारतीय रेलवे की गिनती बड़े रेल नेटवर्क्स में होती है। ऐसे में यात्रियों को हर तरह की सुविधा देने के लिए कई सारे नियम भी बनाए जाते हैं। लेकिन इनमें कुछ ऐसे नियम भी होते हैं। जिसे लेकर अक्सर यात्री दुविधा में रहते हैं। अब ट्रेन के टिकट को ही देख लीजिए कई यात्रियों का सवाल होता है कि क्या कोई और उनके टिकट पर सफर कर सकता है या नहीं।

रेलवे समय-समय पर लोगों को आगाह करता रहता है कि अपना ट्रेन टिकट खुद खरीदें। कई लोग टिकट एंजेट से टिकट खरीदते हैं। यहां पर पैसे तो ज्यादा देने ही पड़ते हैं। साथ ही रेलवे ऐसा न करने की सलाह देता है।

क्या ट्रेन का टिकट दूसरों को दिया जा सकता है


अगर आपके पास कंफर्म टिकट है और आप किसी मजबूरी में सफर नहीं करना चाहते हैं। ऐसी स्थिति में आप अपना टिकट कैंसिल करा सकते हैं। वहीं आप अपना टिकट दूसरों को भी दे सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको नियम और शर्तों का पालन करना होगा। आप टिकट ट्रांसफर अपने रिलेशन में किसी को कर सकते हैं। जिसमें मां, पिता, भाई, बहन, बेटा, बेटी, वाइफ या हस्बैंड शामिल हैं। ये टिकट ट्रांसफर का प्रोसेस एक बार ही किया जा सकता है। यानी आप एक बार ही अपनी टिकट ट्रांसफर कर सकते हैं। टिकट पर यात्री का नाम काटकर उस सदस्य का नाम डाल दिया जाता है जिसके नाम पर टिकट को ट्रांसफर किया गया है।

Vande Bharat Sleeper ट्रेन में लग्जरी होगा सफर, आरामदायक सीटें... देखते ही कहेंगे Wow

24 घंटे पहले देनी होती है एप्लीकेशन

अगर यात्री कोई सरकारी कर्मचारी है और अपनी ड्यूटी के लिए जा रहा है तो वो ट्रेन छूटने के 24 घंटे पहले रिक्वेस्ट दे सकता है। ये टिकट उस व्यक्ति के नाम ट्रांसफर कर दिया जाएगा जिसके लिए रिक्वेस्ट की गई है। अगर किसी शादी में जाने वाले लोगों के सामने ऐसी स्थिति आती है तो शादी और पार्टी के आयोजक को 48 घंटे पहले जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन करना होता है। ये सुविधा आपको ऑनलाइन भी मिल सकती है।

कैसे करें Train Ticket ट्रांसफर?

1- टिकट का प्रिंट आउट निकालें।

2- अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर पर जाएं।

3- जिसके नाम पर टिकट ट्रांसफर करना है, उसका ID प्रूफ जैसे आधार या वोटिंग आईडी कार्ड लेकर जाना होगा।

4- काउंटर पर टिकट ट्रांसफर के लिए अप्लाई करें।

MoneyControl News

MoneyControl News

Tags: #IRCTC

First Published: Oct 19, 2023 4:05 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।