X Down Worldwide : अगर आपको X (या Twitter) इस्तेमाल करने में दिक्कत हो रही है, तो आप अकेले नहीं हैं। सोमवार को X ने दिन में तीसरी बार आउटेज का सामना किया, जिससे दुनियाभर के हजारों यूजर्स को परेशानी हुई। सोमवार को पहली बार, यूजर्स ने 2:30 बजे इस परेशानी का सामना किया फिर शाम के 5:30 बजे X के डाउन होने की शिकायत सामने आई। इसके बाद, जब प्लेटफॉर्म कुछ देर के लिए वापस आया, तो रात 9 बजे फिर से दिक्कतें शुरू हो गईं।
यूजर्स को हुई काफी परेशानी
बता दें कि सोशल मीडिया साइट 'एक्स' सोमवार को अचानक डाउन हो गया। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल यूजर्स नहीं कर पा रहे थे। एलन मस्क एक्स के मालिक हैं। वहीं ऐप्स और वेबसाइट की सर्विस को मॉनिटर करने वाली वेबसाइट Downdetector के मुताबिक, एक्स आउटेज 10 मार्च को दिन के 3:15 बजे के करीब X की वेबसाइट और ऐप में लॉग-इन करने में लोगों को दिक्कत आ रही थी। ट्वीटर इतना अधिक इस्तेमाल किया जाता है कि अगर थोड़े समय के लिए भी इसकी सर्विस रुकती है तो यूजर्स को प्रभावित करती है।
दुनिया भर में देखी गई ये दिक्कत
ट्विटर में खामी सोमवार को तीन बार कुछ-कुछ मिनटों के लिए आई थी और इसके चलते साइट पर पेज लोड नहीं हो पा रहे थे। यूजर्स को स्क्रीन पर एक मैसेज दिख रहा था। ये समस्या भारत, अमेरिका, ब्रिटेन समेत दुनिया भर में देखी गई। हांलाकि अभी तक X प्लेटफॉर्म पर आई इस खामी के बारे में जानकारी नहीं मिली है। और ना ही ट्विटर की तरफ से कोई बयान जारी किया गया है।