Uber और Ola ड्राइवर्स को महाराष्ट्र में राइड कैंसिल करना महंगा पड़ने वाला है। महाराष्ट्र सरकार ने एक खास प्रपोजल को अप्रूव कर दिया है। इस प्रपोजल के हिसाब से उबर और ओला के ड्राइवर्स जो अकसर कस्टमर्स की राइड्स कैंसिल करते हैं, ऐसा करने पर अबसे फाइन भरेंगे। इस प्रपोजल में ये भी बताया गया है कि ड्राइवर द्वारा भरा गए फाइन से कस्टमर को अगली राइड में डिस्काउंट मिलेगा। अकसर राइड कैंसिल होने की वजह से कस्टमर्स को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। कई बार वो अनचाही स्थितियों में भी फंस जाते हैं। इस नए प्रपोजल के आने से कस्टमर्स को थोड़ा राहत मिलने की उम्मीद है।
