Get App

Ukraine-Russia War: कीव और खारकीव सहित यूक्रेन के इन प्रमुख शहरों पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है रूस, जानें इनकी खासियत

रूसी सेना ने बुधवार को राजधानी कीव और यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में अपने हमलों को तेज कर दिया और घनी आबादी वाले इलाकों के ऊपर धुएं के गुबार दिखाई दिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 03, 2022 पर 11:32 AM
Ukraine-Russia War: कीव और खारकीव सहित यूक्रेन के इन प्रमुख शहरों पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है रूस, जानें इनकी खासियत
रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी को युद्ध शुरू हुआ था, इसके बाद रूस लगातार यूक्रेन के बड़े शहरों को निशाना बना रहा है

Ukraine-Russia War: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का आज आठवां दिन है। रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी को युद्ध शुरू हुआ था। इसके बाद रूस लगातार यूक्रेन के बड़े शहरों को निशाना बना रहा है। रूसी सेना ने बुधवार को राजधानी कीव और यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में अपने हमलों को तेज कर दिया और घनी आबादी वाले इलाकों के ऊपर धुएं के गुबार दिखाई दिए। कीव में भी धमाके की आवाजें सुनी जा रही है। रूसी सेना ने मंगलवार को कीव स्थित टीवी टावर को निशाना बनाया था।

खारकीव के मध्य स्थित एक मुख्य चौराहे और कीव के मुख्य टीवी टॉवर पर बमबारी को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने आतंक करार दिया और कहा कि कोई इसे भूलेगा नहीं। इसे कोई माफ नहीं करेगा। रूसी सेना की तरफ से उत्तरी शहर चेरनिहिव के एक अस्पताल पर दो क्रूज मिसाइल दागी गईं। अस्पताल की मुख्य इमारत को नुकसान पहुंचा है।

ये भी पढ़ें- Ukraine-Russia War: क्या यूक्रेन में भारतीय छात्रों को बनाया गया 'बंधक'? भारत ने रूस के दावे पर दिया ये जवाब

खारकीव में हमले बुधवार को भी जारी रहे जिनमें कई लोग मारे गए और कई घायल हो गए। एक विस्फोट में पांच मंजिला पुलिस कार्यालय की छत उड़ गई। राजधानी कीव में एक टीवी टॉवर पर भी रूस ने हमला किया। करीब 8,74,000 लोग यूक्रेन छोड़ चुके हैं। कई लोगों ने बेसमेंट बंकरों में शरण ली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें