Ukraine-Russia War: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का आज आठवां दिन है। रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी को युद्ध शुरू हुआ था। इसके बाद रूस लगातार यूक्रेन के बड़े शहरों को निशाना बना रहा है। रूसी सेना ने बुधवार को राजधानी कीव और यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में अपने हमलों को तेज कर दिया और घनी आबादी वाले इलाकों के ऊपर धुएं के गुबार दिखाई दिए। कीव में भी धमाके की आवाजें सुनी जा रही है। रूसी सेना ने मंगलवार को कीव स्थित टीवी टावर को निशाना बनाया था।
