Ukraine-Russia War: रूस द्वारा 24 फरवरी को पड़ोसी देश यूक्रेन पर हमला करने के बाद दोनों देशों के बीच जंग जारी है। रूस ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में मंगलवार को गोलाबारी की और वहां के विभिन्न प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचाया। रूसी सैनिकों ने मंगलवार को यूक्रेन की राजधानी कीव को भी घेर लिया है और नागरिकों को तत्काल शहर छोड़ने के लिए कहा है।
